Move to Jagran APP

प्रथम विश्वयुद्ध समाप्ति के शताब्दी समारोह में शिरकत करने फ्रांस रवाना हुए वेंकैया नायडू

यह कार्यक्रम पेरिस शांति फोरम में होगा इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:02 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:41 AM (IST)
प्रथम विश्वयुद्ध समाप्ति के शताब्दी समारोह में शिरकत करने फ्रांस रवाना हुए वेंकैया नायडू
प्रथम विश्वयुद्ध समाप्ति के शताब्दी समारोह में शिरकत करने फ्रांस रवाना हुए वेंकैया नायडू

नई दिल्ली, एनआइ। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। फ्रांस में वो प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के एक सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वो इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम पेरिस शांति फोरम में होगा इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान है।

loksabha election banner

इसके बाद रविवार को उपराष्ट्रपति आर्क डि ट्रायोम्फी में प्रथम विश्वयुद्ध समाप्ति के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षमता फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों करेंगे। भारती के उपराष्ट्रपति फ्रांस सरकार के निमंत्रण पर इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुचेंगे।

इस समारोह में शिरकत करने से पहले शुक्रवार को नायडू भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे इसके अगले दिन नायडू विलर्स गुस्लां में इंडियन वार मेमोरियल का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय के एक बयान ने बताया कि नायडू युद्ध समाप्ति शताब्दी समारोह के तौर पर फ्रांस सरकार द्वारा आयोजित पेरिस पीस फोरम के मौके पर कई द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। आपको बता दें कि प्रथम विश्व युद्ध में भारत सबसे अधिक सैनिक भेजने वाले देशों में एक था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.