Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Vice President Election 2025 LIVE: सीपी राधाकृष्णन बनेंगे नए उपराष्ट्रपति, मिले 452 वोट

Vice President Election 2025 LIVE Voting: उपराष्ट्रपति चुनाव मतदान एकल संक्रमणीय आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (सिंगल ट्रांसफरेबल वोट) के तहत गुप्त होगा। सांसद उम्मीदवारों के नाम के आगे प्राथमिकता (1, 2, 3...) दर्ज करेंगे, इसे वरीयता के अनुसार वोट डालना कहते हैं।

By Chandan Kumar Tue, 09 Sep 2025 10:01 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhad) के अचानक इस्तीफे के बाद आज उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Voting) पूरा हुआ। मुकाबला एनडीए के सीपी राधाकृष्णन (NDA VP Candidate CP Radhkrishnan) और विपक्ष समर्थित बी सुदर्शन रेड्डी (INDIA B Sudarshan Reddy) के था। इस मुकाबले में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है।

उन्हें 452 वोट मिले हैं।

9 Sept 202510:01:38 PM
राष्ट्रपति ने दी बधाई

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को 15वें उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

9 Sept 20258:46:17 PM
उपराष्ट्रपति चुनाव पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया

NDA के सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "जनता ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट दिया और यही वजह है कि वह भारी मतों से जीते। सांसदों को उन पर भरोसा है। देश ने विपक्ष को नकार दिया है। सांसदों ने साबित कर दिया है कि देश में नकारात्मक राजनीति नहीं चलेगी।"

9 Sept 20257:45:27 PM
सीपी राधाकृष्णन होंगे अगले उपराष्ट्रपति

 उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है। उन्हें 452 वोट मिले हैं।

9 Sept 20257:10:49 PM
खरगे के आवास पर पहुंचे विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

 विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे।

#WATCH | Delhi | Opposition's vice-presidential candidate Justice Sudershan Reddy arrives at the residence of Congress President Mallikarjun Kharge

The counting of votes for the Vice Presidential election has begun in Parliament. pic.twitter.com/EhW849OKXG

— ANI (@ANI) September 9, 2025

9 Sept 20256:44:31 PM
वोटों की गिनती जारी, थोड़ी देर में जारी किए जाएंगे नतीजे

 

#WATCH | Delhi: Couting of votes for the Vice Presidential election begins.

NDA nominee and Maharashtra Governor C.P. Radhakrishnan faces the Opposition INDIA bloc’s nominee and former Supreme Court Judge B. Sudershan Reddy in this election. pic.twitter.com/ZYPPsR65ui

— ANI (@ANI) September 9, 2025

9 Sept 20256:20:50 PM
वोटों की गिनती हुई शुरू

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गणना शुरू हो गई है।

Counting of votes for Vice Presidential election begins. pic.twitter.com/fRSFIHJaKj

— Press Trust of India (@PTI_News) September 9, 2025

9 Sept 20256:17:52 PM
विपक्ष के सभी 315 सांसद मतदान के लिए हाजिर रहे: कांग्रेस

उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष एकजुट रहा और उसके सभी 315 सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए उपस्थित हुए।

9 Sept 20255:27:53 PM
शाम 6 बजे मतगणना शुरू

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे संसद परिसर में समाप्त हुआ। अब शाम 6 बजे मतगणना शुरू होगी।

9 Sept 20254:22:18 PM
उपराष्ट्रपति चुनाव वोटिंग जारी

मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक 781 सांसदों में से 762 ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने वोट डाल दिए हैं।

9 Sept 20253:25:40 PM
'जगदीप धनखड़ जैसा हश्र नहीं होना चाहिए...', DMK का बयान

DMK प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा, "उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारों का चयन इस बात की याद दिलाता है कि देश की परवाह किसे है। एक तरफ, हमारे पास सर्वोच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं जो उच्च संवैधानिक मूल्यों की बात करते हैं, जबकि दूसरी तरफ, हमारे पास एक RSS प्रचारक हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति के बारे में कई दावे हैं कि उन्हें नजरबंद किया गया है। उन्हें इस्तीफा देने के लिए क्यों मजबूर किया गया? यह अनौपचारिक विदाई स्पष्ट रूप से भाजपा की संवैधानिक मानदंडों के प्रति उपेक्षा को दर्शाती है। यदि सी. पी. राधाकृष्णन जीतते हैं, तो उनका हश्र जगदीप धनखड़ जैसा नहीं होना चाहिए। हमें संविधान और उसके द्वारा निर्मित संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। सुदर्शन रेड्डी ऐसे ही एक उम्मीदवार हैं। इंडिया ब्लॉक नीतियों और सिद्धांतों के लिए खड़ा है।"

9 Sept 20252:32:39 PM
AIMIM चीफ ओवैसी ने किया वोट

 AIMIM चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

#WATCH | Delhi: AIMIM chief and MP Asaduddin Owaisi leaves after voting in #VicePresidentialElection2025. pic.twitter.com/jGzFBBIcPn

— ANI (@ANI) September 9, 2025

9 Sept 20252:25:03 PM
अश्विनी वैष्णव ने किया वोट, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डाला।

Union Minister @AshwiniVaishnaw casts his vote for the Vice Presidential Election 2025 at Parliament House. #VicePresidentialElection2025 #CPRadhakrishnan #SudershanReddy #vicepresidentelections pic.twitter.com/23406kFD9j

— SansadTV (@sansad_tv) September 9, 2025

9 Sept 20251:42:36 PM
अमित शाह, राजनाथ सिंह और किरेन रिजिजू ने डाला वोट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, किरेन रिजिजू और राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला है।

9 Sept 20251:05:12 PM
शशि थरूर ने भी किया मतदान

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने भी वोटिंग की थी।

Delhi | Congress MP Shashi Tharoor casts his vote for the Vice Presidential election at the Parliament House.

(Pic Source: Sansad TV) pic.twitter.com/yX0zZ160hx

— ANI (@ANI) September 9, 2025

9 Sept 202512:26:29 PM
हाथ थामकर वोट डालने पहुंचे खरगे-गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था।

9 Sept 202512:01:14 PM
हम करते हैं 'विकसित भारत' के लिए अंतरात्मा की आवाज की बात: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर कहते हैं, "विपक्ष अंतरात्मा की बात करता है, और हम विकसित भारत के लिए अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की बात करते हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस गठबंधन के लोग भी राष्ट्रहित में एनडीए के साथ हैं। यह नतीजे आने पर स्पष्ट हो जाएगा।"

9 Sept 202511:37:28 AM
ये चुनाव महज औपचारिकता है: केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी

केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा, "कोई मुकाबला नहीं है। यह सिर्फ औपचारिकता है। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन जरूर जीतेंगे।"

9 Sept 202511:22:49 AM
इंडी गठबंधन के लोग भी सीपी राधाकृष्णन को वोट देना चाहते हैं: भाजपा सांसद पीपी चौधरी

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत पर विश्वास जताते हुए भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने मंगलवार को कहा कि न केवल एनडीए सांसद, बल्कि इंडिया ब्लॉक के कई सांसद भी उन्हें वोट देना चाहते हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने कहा, "एनडीए सांसदों के वोटों के अलावा अन्य सांसद भी एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में वोट देंगे। इंडी गठबंधन के कई सांसद एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को वोट देना चाहते हैं।"

9 Sept 202510:59:32 AM
सुदर्शन रेड्डी तटस्थ रहेंगे, पद की गरिमा बनाए रखेंगे: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क

समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, "सुदर्शन रेड्डी एक पूर्व न्यायाधीश होने के नाते गैर-राजनीतिक हैं और यदि वह जीतते हैं तो वह तटस्थ रहेंगे, पद की गरिमा बनाए रखेंगे और संविधान के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।"

VIDEO | Vice Presidential Election: Samajwadi Party MP Ziaur Rahman Barq says, "Justice Sudershan Reddy, being a former judge, is non-political, and if he wins, he will remain neutral, uphold the dignity of the office, and further the work of the Constitution."… pic.twitter.com/L3WV037bc7

— Press Trust of India (@PTI_News) September 9, 2025

9 Sept 202510:54:22 AM
हम मिलकर एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ वोट करेंगे: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा "इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। हमने सोच-समझकर मतदान करने का अनुरोध किया है। विपक्षी दल एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ मतदान करेंगे।"

9 Sept 202510:47:21 AM
वोटिंग के लिए व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे एचडी देवेगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदान किया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 10 बजे से शुरू हो चुकी है। ये मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। 

9 Sept 202510:29:56 AM
'मैं लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं: बी. सुदर्शन रेड्डी

इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है। हम जीतने जा रहे हैं...मैं केवल लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी। मुझे नहीं पता कि क्रॉस-वोटिंग क्या होती है।"

#WATCH | Vice President election | INDIA bloc’s nominee and former Supreme Court Judge B. Sudershan Reddy says, "...I am very confident. We are going to win...I am only trying to awaken people's conscience. I did not say that there would be cross-voting. I don't know what… pic.twitter.com/IW3PsKPnC4

— ANI (@ANI) September 9, 2025

9 Sept 202510:27:33 AM
निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बनाई

निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार किया है। उन्होंने वोटिंग से खुद को अलग कर लिया है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल, बीआरएस और बीजेडी ने भी चुनाव से खुद को दूर कर लिया है।

9 Sept 202510:04:07 AM
पीएम मोदी ने किया मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। 

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi leaves from the Parliament House after casting his vote for the Vice Presidential election.

(Video: DD News) pic.twitter.com/Kic17Kdebj

— ANI (@ANI) September 9, 2025

9 Sept 20259:57:01 AM
शिरोमणि अकाली दल ने उपराष्ट्रपति चुनाव से बनाई दूरी, क्या है वजह?

शिरोमणि अकाली दल ने उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार किया है। पार्टी ने बाढ़ राहत के कथित कुप्रबंधन के लिए केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। 

9 Sept 20259:21:21 AM
NDA से बेहतर उम्मीदवार कोई नहीं: जेडी(यू) सांसद लवली आनंद

जेडी(यू) सांसद लवली आनंद ने उपराष्ट्रपति चुनाव के वोटिंग से पहले कहा, "एनडीए जीतेगा... उनसे बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं है... हम एनडीए उम्मीदवार को वोट देंगे; सभी एकजुट हैं। वह जीतेंगे।"

9 Sept 20259:06:23 AM
'हमारा उम्मीदवार ही जीतेगा, पूरा भरोसा...', भाजपा सांसद ने मतदान से पहले कहा

भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा, "हमें 100% भरोसा है कि हमारा एनडीए उम्मीदवार यह चुनाव जीत रहा है। हमारे पास संख्या बल है, लेकिन हम उससे भी अधिक संख्या बल के साथ जीतेंगे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई सांसद एनडीए उम्मीदवार को वोट देंगे। इसलिए, हमारे अनुमान के अनुसार, हम अपनी संख्या बल से अधिक वोटों से जीत रहे हैं।"

9 Sept 20259:04:34 AM
तीन दल ने उपराष्ट्रपति चुनाव मतदान से दूरी बनाई

 बी.आर.एस., बीजेडी और शिरोमणि अकाली दल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला लिया है।

9 Sept 20258:52:23 AM
किरेन रिजिजू के आवास पर NDA के कई नेता

राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति और एनडीए के अन्य सांसद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के आवास पर पहुंचे हैं। संसद भवन में सुबह 10 बजे मतदान शुरू होगा।

#WATCH | Vice Presidential election | Rajya Sabha MP Sudha Murty and other MPs of the NDA arrive at the residence of Union Minister Kiren Rijiju.

Voting to begin at 10 am, at the Parliament. pic.twitter.com/SuAxwQLhsI

— ANI (@ANI) September 9, 2025

9 Sept 20258:25:57 AM
वोटिंग से पहले NDA उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की

एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन लोधी रोड क्षेत्र में श्री राम मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं।

https://x.com/ANI/status/1965244257767149966
9 Sept 20258:22:12 AM
वोटों की गिनती के लिए क्या तरीका अपनाया जाता है?

मतों की गिनती (VP Election Voting) और नतीजेवैध मतों की पहली प्राथमिकता गिनी जाएगी। इस तरह अगर पहली वरीयता की गिनती में किसी उम्मीदवार को 50% से अधिक वोट मिल जाता है तो वह जीत जाएगा।

लेकिन मान लीजिए कि दोनों में से किसी उम्मीदवार को पहली वरियता के वोटों में बहुमत नहीं मिली तो फिर सबसे कम वोट वाले उम्मीदवार को हटाकर वोट अगली प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफर हों जाएंगे। यह प्रक्रिया तब तक चलेगी, जब तक बहुमत का फैसला ना हो जाए।

9 Sept 20258:21:15 AM
Vice President Election 2025 LIVE: क्या होता है निर्वाचक मंडल?

उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाएगा, जो भारत के राष्ट्रपति का भी चुनाव करता है। इस निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य, राज्यसभा के 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य शामिल हैं। इस निर्वाचक मंडल में दोनों सदनों के कुल 788 सदस्य शामिल हैं।

9 Sept 20258:20:27 AM
VP Voting 2025: उप-राष्ट्रपति चुनाव में मतदान की क्या होती है प्रक्रिया?

उपराष्ट्रपति चुनाव मतदान एकल संक्रमणीय आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (Single Transferable Vote) के तहत गुप्त होगा। निर्वाचक मंडल (Electoral College) के सांसद उम्मीदवारों के नाम के आगे प्राथमिकता (1, 2, 3...) दर्ज करेंगे, इसके वरीयता के अनुसार वोट डालना कहते हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us