डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी के साथ किया साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को नमन, देखें तस्वीरें
साबरमती आश्रम में ट्रंप और मेलानिया ने चरखे पर सूत काता। उस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया। देखें तस्वीरें।
नई दिल्ली, एएनआइ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज यानी सोमवार को भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज सबसे पहले पहले अहमदबाद पहुंचे है। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इंवाका भी आईं है। भारत की तरफ से ट्रंप क भव्य स्वागत किया गया। अपनी यात्रा की शुरुआत उन्होंने अहमदाबाद स्थित आश्रम से की। साबरमती आश्रम में ट्रंप और मेलानिया ने चरखे पर सूत काता। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आश्रम में ट्रंप का स्वागत किया।
डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप साबरमती आश्रम पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया।
साबरमती आश्रम तक जाने के लिए ट्रंप के साथ मेलानिया ट्रंप भी मेलानिया ट्रंप भी पहुंची। इस दौरान ट्रंप की पीली टाई काफी हाइलाइट रही। इस दौरान यह लोगों की नजर में रही। ट्रंप की मुस्कान भी इस दौरान नजर आई, जिससे प्रतीत होता है कि वह भारत की यात्रा आने पर कितना खुश हैं। बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने भारत आने को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की थी।
डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की तस्वीर के पास नमन किया। मोदी हाथ जोड़कर महात्मा गांधी को नमन किया वही ट्रंप और मेलानिया सीधे हाथ करते हुए खड़े होकर नमन किया।
महात्मा गांधी को नमन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को महात्मा गांधी के बारे बताया।
साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को नमन करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने चरखा भी चलाया। इस दौरान पीएम मोदी उन्हें और अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया को समझाया।
इस दौरान ट्रंप ने साबरमती विजिट बुक में साबरमती आश्रम के बारे में अपना फीडबैक भी लिखा। अपने फीडबैक में उन्होंने लिखा कि मेरे महान दोस्त मोदी ... थैंक यू, वंडरफुल विजिट!
बता दें इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे समेत दुनिया के कई नेता साबरमती आश्रम का दौरा कर चुके हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले स्थानीय अधिकारियों ने आश्रम को बहुत की बेहतरीन तरीके से सजाया-संवारा था। इस आश्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने कम से कम 15 मिनट बिताए हालांकि इससे पहले उनकी इस यात्रा से पहले तय नहीं हुआ था कि वह साबरमती आश्रम जाएंगे या नहीं।