विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस फायरिंग में भारतीय युवक की मौत, कर्फ्यू लगा- सीमा पर आवागमन बंद Gorakhpur News

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 31 Oct 2019 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 10:42 AM (IST)

नेपाल के कृष्णा नगर में लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में जमकर बवाल हुआ। रास्ते को लेकर विवाद हो जाने के चलते सीमा क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है।

नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस फायरिंग में भारतीय युवक की मौत, कर्फ्यू लगा- सीमा पर आवागमन बंद Gorakhpur News
नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस फायरिंग में भारतीय युवक की मौत, कर्फ्यू लगा- सीमा पर आवागमन बंद Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नेपाल के सीमाई कस्बा कृष्णनगर के झंडेनगर में लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में जमकर बवाल हुआ। रास्ते को लेकर विवाद हो जाने के चलते सीमा क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस फायरिंग झड़प और पथराव में कई घायल बताए जा रहे है। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गई। सीमा पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

सड़कों पर जलते टायर व बोतलें फेंकी गईं

विवाद बुधवार की रात से ही शुरू हुआ। रास्ता रोके जाने पर झड़प के बाद दो समुदायों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। मूर्तियां जहां थी वहीं खडी की गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में लगी पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। तनाव बरकरार है। सड़कों पर जलते हुए टायर और बोतल फेंके गए हैं।

पुलिस ने की फायरिंग

जवाब में पुलिस ने नौ राउंड फायरिंग की। इसके बाद भी उपद्रवियों ने ट्रैफिक पुलिस बूथ व पुलिस बूथ को आग के हवाले कर दिया। कृष्णानगर बाजार से सात सौ मीटर पूरब और तीन सौ मीटर कर्फ्यू लगा दिया गया है। फायरिंग में एक को गोली लगी जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। भारत और नेपाल की सीमाई पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है।

पुलिस फायरिंग में भारतीय युवक की मौत

पुलिस फायरिंग घायल हुए सूरज पांडेय (22) की बाद में मौत हो गई। मृतक का नाम बढ़नी कस्बा के मिल कालोनी निवासी है। वह झंडेनगर में चाट की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों को काबू करने के लिए नेपाल पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से घायल हो गया था।