पीएम मोदी को सम्मानित करने आएंगे संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस तीन अक्टूबर को खुद भारत आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार सौपेंगे।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 08:50 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 08:50 PM (IST)
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत के प्रयासों को संयुक्त राष्ट्र संघ ने सराहा है। संघ ने इसके लिए भारत को जहां चैंपियन ऑफ अर्थ का पुरस्कार दिया है, वहीं संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस तीन अक्टूबर को खुद भारत आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार सौपेंगे।
पर्यावरण मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पिछले चार सालों में भारत ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह से खत्म करने, जल संरक्षण जैसे बड़े कदम है। भारत की इसे लेकर जो नीति है, वह भी काफी प्रभावी रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसका सारा श्रेय देश के नेतृत्व को दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें