Move to Jagran APP

Video : मणिपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि 1947 के बाद बहुत सरकारें आईं लेकिन कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Mon, 21 Feb 2022 05:13 PM (IST)Updated: Tue, 22 Feb 2022 09:20 AM (IST)
Video : मणिपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं...
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा।

इम्‍फाल, एजेंसियां। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि 1947 के बाद बहुत सरकारें आईं लेकिन कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने इस क्षेत्र का विकास करना शुरू किया है। गडकरी ने यह भी कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। हम गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। 

loksabha election banner

नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ लोग पार्टी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं। हम धर्म, पंथ, जाति, लिंग के आधार पर कभी भेदभाव नहीं करते हैं। भारत में भले ही लोगों का धर्म, पंथ, जाति, लिंग अलग हो सकते हैं लेकिन सभी भारतीय हैं। भाजपा गरीबी और बदहाली के खिलाफ लड़ना चाहती है। मणिपुर के समर्थन के बिना हम आत्मानिर्भर भारत की सफलता की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार मणिपुर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हमारी सरकार की ओर से मणिपुर में राजमार्गों के निर्माण के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की गई है। यह विधानसभा चुनाव किसी राजनीतिक दल का नहीं है। यह चुनाव मणिपुर का भविष्य बनाने वाला है। भाजपा आम लोगों की पार्टी है। भाजपा राष्‍ट्र के बारे में सोचती है। हमारी सरकार पूर्वोत्तर के साथ भेदभाव नहीं करती है।

केंद्रीय मंत्री मणिपुर के उखरूल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर ने त्वरित विकास देखा है। भाजपा मणिपुर को आर्थिक रूस से समृद्धशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उखरूल विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से भाजपा उम्मीदवार को आशीर्वाद देने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.