ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह- रोहिंग्या को समर्थन देने वाली झांसी की रानी नहीं हो सकती
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने ममता की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की है। इसके अलावा उन्होंने ममता को पूतना भी बताया। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी को झांसी की रानी बताया है। गिरिराज सिंह इसी सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
उन्होंने कहा, 'शायद झांसी की रानी के नाम पर ये गाली है। ये पूतना हो सकती हैं, झांसी की रानी नहीं बन सकती हैं। जो पूरे बंगाल को तबाह करके रखी हैं, ये किम जोंग बन सकती हैं। जो लोगों को उनके खिलाफ बोलने पर उनकी हत्या कर सकती हैं, ये झांसी की रानी और पद्मावत बनने की ताकत नहीं हैं। जो रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को समर्थन दे और भारत को तोड़ने की बात करे, हिंदू को निकालने की बात करे, झांसी की रानी नहीं हो सकती। झांसी की रानी ने हिंदुस्तान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी ये हिंदुस्तान को तोड़ने की लड़ाई लड़ रही हैं।'#WATCH Union Minister Giriraj Singh on reports that TMC said West Bengal CM Mamata Banerjee is the Jhansi ki Rani of the modern times: Shayad Jhansi ki Rani ke upar ye gaali hai. Ye Putana (demoness) ho sakti hain Jhansi Ki Rani nahi ban sakti hain. Ye Kim Jong Un ho sakti hain.. pic.twitter.com/320x2uWAuc
— ANI (@ANI) February 8, 2019