Move to Jagran APP

Telangana : अमित शाह बोले, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल एक दिन BJP के गढ़ बनेंगे

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना आंध्र प्रदेश और केरल एक दिन पार्टी के गढ़ बनेंगे।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 04:22 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 11:53 PM (IST)
Telangana : अमित शाह बोले, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल एक दिन BJP के गढ़ बनेंगे
Telangana : अमित शाह बोले, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल एक दिन BJP के गढ़ बनेंगे

हैदराबाद, प्रेट्र/आइएएनएस। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल एक दिन पार्टी के गढ़ बनेंगे। उन्होंने पार्टी के लोगों से इस दिशा में काम करने के लिए कहा। गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार तेलंगाना आए शाह ने कहा, 'भाजपा कर्नाटक में पहले सरकार बना चुकी है। फिर भी कहा जाता है कि भाजपा दक्षिण में नहीं है। मैं सिर्फ यही कहूंगा बहुत हुआ..क्या तेलंगाना आगे बढ़ा, आंध्र आगे बढ़ा या केरल आगे बढ़ा..ये तीनों ही राज्य एक दिन भाजपा के गढ़ बनेंगे।'

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यह चुनौती तेलंगाना के लोगों के सामने है। इन्हें तय करना है कि तेलंगाना सबसे पहले भाजपा का गढ़ बनेगा या आंध्र या केरल। तेलंगाना में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने आए शाह यहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने तेलंगाना में भाजपा के 18 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जबकि, प्रदेश इकाई ने 12 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था। मौजूदा समय में राज्य में भाजपा के 18 लाख सदस्य हैं।
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश इकाई यह काम नहीं कर सकती है तो उन्हें बता दे, वो तेलंगाना के हर जिले का दौरा करेंगे और सदस्यता अभियान चलाएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति, परिवार और जाति के आधार पर संचालित होने वाली पार्टियां चुनाव में हार के बाद टूट जाती हैं, लेकिन भाजपा नहीं। विचारधारा के आधार पर संचालित होने वाली भाजपा गुजरते साल के साथ मजबूत होती गई है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस एक पराजय से ही टूट जाती है। हाल यह है कि अंग्रेजी वर्णमाला का ऐसा कोई अक्षर नहीं है, जिस पर कांग्रेस पार्टी का नाम न हो। चाहें वो कांग्रेस 'ओ', कांग्रेस 'यू' हो या कोई अन्य।

इसके साथ ही उन्‍होंने जिले के ममदीपल्ली गांव में एक आदिवासी महिला जाटवती सोनी के घर भोजन किया।भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पार्टी के सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। गृह मंत्री बनने के बाद शाह पहली बार हैदराबाद का दौरा कर रहे हैं। पहले भी कई बार अमित शाह आदिवासियों के घर जाकर भोजन कर चुके हैं। 

आंध्र के पूर्व सीएम भास्कर राव भाजपा में शामिल
रंगा रेड्डी (तेलंगाना), एएनआइ : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन भास्कर राव शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। भाजपा सदस्यता अभियान के लिए आयोजित कार्यक्रम में राव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में हैदराबाद, रंगा रेड्डी और मेडचल जिले के पांच हजार से अधिक सदस्यता अभियान प्रभारी और प्रदेश इकाई के नेता शामिल हुए।

एयरपोर्ट की सुरक्षा में सीआइएसएफ की भूमिका की शाह को जानकारी दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार को देश में एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। सीआइएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक एमए गणपति ने शाह से मिलकर उन्हें यह जानकारी दी। शाह को हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाल ही में लगाए गए चेहरा पहचानने वाली प्रणाली के बारे में भी बताया गया। देश में एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर इस तरह की यह पहली प्रणाली है, जिसमें यात्री का चेहरा ही उसका बोर्डिग कार्ड बन जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.