Move to Jagran APP

उमा भारती ने राजस्थान के हालात के लिए राहुल गांधी को माना जिम्मेदार, लगाए गंभीर आरोप

उमा भारती ने कहा कि सचिन पायलट या अन्य कोई भी कांग्रेस नेता भाजपा में आएगा तो पार्टी उनका सम्मान करेगी क्योंकि भाजपा में सबके लिए स्थान है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 08:48 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 01:58 AM (IST)
उमा भारती ने राजस्थान के हालात के लिए राहुल गांधी को माना जिम्मेदार, लगाए गंभीर आरोप
उमा भारती ने राजस्थान के हालात के लिए राहुल गांधी को माना जिम्मेदार, लगाए गंभीर आरोप

सीहोर, जेएनएन। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि मध्य प्रदेश में जो घटा और राजस्थान में जो घटेगा, उसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं, क्योंकि वह युवा नेताओं को कांग्रेस में पनपने नहीं देते हैं। राहुल गांधी पार्टी में जिस प्रकार का माहौल बना देते हैं, उससे फूट पड़ती है और उस फूट को नियंत्रित करने का साम‌र्थ्य राहुल में नहीं है।

loksabha election banner

भगवान महाकाल के दर्शन कर सीहोर पहुंचीं उमा भारती प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस भोपाल लौट गई। उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी अपने नेताओं को संभाल नहीं पा रहे हैं और दोषी हमें ठहराते हैं। यह तो वही बात हो गई- नाच न जाने, आंगन टेढ़ा। उमा ने कहा, राहुल गांधी को अपनी पार्टी के युवा नेताओं से जलन होती है। उन्हें लगता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट जैसे पढ़े-लिखे को बड़े पद दिए गए तो कांग्रेस में वह (राहुल) पीछे रह जाएंगे। उनकी इसी ईष्र्या की शिकार पूरी कांग्रेस पार्टी हो गई है।

उन्होंने कहा कि सचिन पायलट या अन्य कोई भी कांग्रेस नेता भाजपा में आएगा तो पार्टी उनका सम्मान करेगी, क्योंकि भाजपा में सबके लिए स्थान है। यहां किसी से ईष्र्या नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की ईष्र्या ही कांग्रेस के विनाश का कारण है। जब तक गांधी परिवार कांग्रेस में दखल देना बंद नहीं करेगा। तब तक ऐसा ही होता रहेगा।

प्रद्युम्न सिंह भाजपा के थे, भाजपा में लौट आए

उमा भारती ने कहा कि मलहरा से विधायक रहे प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा के ही थे। उन्हें पिछली बार भाजपा से टिकट नहीं मिला था इसलिए वह कांग्रेस में चले गए थे। मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे में सिंधिया गुट को महत्व मिलने के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि अब वह किसी गुट के नहीं हैं। सब भाजपा के ही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.