TVK चेन्नई में इंडी गठबंधन के एंटी-सीईसी प्रदर्शन में होगी शामिल, कांग्रेस-डीएमके रिश्ते में बढ़ रही दरार
देश में एसआईआर को लेकर अलग अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, अब तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी ...और पढ़ें

TVK चेन्नई में इंडी गठबंधन के एंटी-सीईसी प्रदर्शन में होगी शामिल
HighLights
डीएमके ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले आंदोलनों से दूरी बना ली है
डीएमके ने गठबंधन की दरार के बीच आंदोलन से दूरी बनाई
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। देश में एसआईआर को लेकर अलग अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, अब तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी टीवीके कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ अभियान में शामिल होने जा रही है। यह अभियान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ा है।
पीटीआई के अनुसार, टीवीके, कांग्रेस और अन्य विपक्षी घटक दल गुरुवार, 15 अक्टूबर को चेन्नई में प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन कांग्रेस और डीएमके के बीच बढ़ती खाई के बीच हो रहा है। डीएमके ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले आंदोलनों से दूरी बना ली है और अपने पूर्व सहयोगी पर विश्वासघात का आरोप लगाया है।
तमिलनाडु कांग्रेस कमिटी (टीएनसीसी) के अनुसार लोकतंत्र की रक्षा आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद बी. माणिक्कम टैगोर करेंगे। प्रदर्शन सुबह 10 बजे एग्मोर में लैंग्स गार्डन रोड पर रमाडा सर्कल पर होगा। इसमें इंडी गठबंधन के सभी सात घटक दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
यह प्रदर्शन टीवीके के 3 अक्टूबर 2026 को इंडिया ब्लॉक में शामिल होने के बाद सीईसी के हटाने की मांग वाले किसी आंदोलन में उसकी पहली भागीदारी होगी।
टीएनसीसी के मुताबिक, इसमें टीवीके नेता और स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन, विदुथलाई चिरुथैगल कच्ची (वीसीके) के अध्यक्ष और सांसद थोल थिरुमावलवन तथा मरुमलार्ची द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके) के महासचिव वैको शामिल होंगे।
भारतीय संघ मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रमुख के.एम. कादर मोहिदीन, सीपीआई(एम) के राज्य सचिव पी. शनमुगम, सीपीआई के राज्य सचिव एम. वीरपांडियन और सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव पाला असैथांबी भी भाग लेने वाले हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तमिलनाडु प्रभारी निवेदित अल्वा भी मौजूद रहेंगे।
डीएमके ने गठबंधन की दरार के बीच आंदोलन से दूरी बनाई
यह प्रदर्शन कांग्रेस और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के बीच बढ़ते राजनीतिक मतभेद के बीच हो रहा है। डीएमके ने 12 अक्टूबर को कहा था कि उसने कांग्रेस द्वारा किए गए विश्वासघात के बाद इंडी गठबंधन का साथ छोड़ दिया है।
डीएमके ने अपने बयान में कांग्रेस नेताओं (जिनमें टैगोर, गिरीश चोडणकर और प्रवीण चक्रवर्ती शामिल हैं) पर द्रविड़ पार्टी के खिलाफ बार-बार टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि कांग्रेस डीएमके-नेतृत्व वाले गठबंधन के अंदर दूसरी पार्टी की स्लीपर सेल की तरह काम कर रही थी और एसआईआर मुद्दे तथा कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को अपने चुनावी हार का कारण बताया।
