Move to Jagran APP

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की अजीब सलाह, सिविल सेवा में नहीं आएं मैकेनिकल इंजीनियर

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने कहा है कि सिविल सेवा के लिए मैकेनिकल इंजीनियरों की तुलना में सिविल इंजीनियर कहीं ज्यादा उपयुक्त हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 28 Apr 2018 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 28 Apr 2018 11:05 PM (IST)
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की अजीब सलाह, सिविल सेवा में नहीं आएं मैकेनिकल इंजीनियर
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की अजीब सलाह, सिविल सेवा में नहीं आएं मैकेनिकल इंजीनियर

अगरतला, प्रेट्र। पूर्व मिस व‌र्ल्ड डायना हेडन के खिलाफ टिप्पणी कर विवाद पैदा करने के कुछ दिनों बाद ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने अब एक नया विवाद पैदा किया है। उन्होंने कहा है कि उनके विचार से सिविल सेवा के लिए मैकेनिकल इंजीनियरों की तुलना में सिविल इंजीनियर कहीं ज्यादा उपयुक्त हैं।

loksabha election banner

प्रजना भवन में एक दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कहा था, 'मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले सिविल सेवा का चुनाव नहीं करें। समाज को तैयार करना है। सिविल इंजीनियरों के पास इसका ज्ञान है। प्रशासन में शामिल लोगों को समाज को तैयार करना होता है।'

देव ने कहा था कि पूर्व में कला स्नातक सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते थे। और अब मेडिकल और इंजीनियरिंग स्नातक सिविल सेवा में भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा अधिकारी को आल राउंडर होना चाहिए क्योंकि सभी क्षेत्रों का ज्ञान रखने वाले लोगों की सबसे ज्यादा मांग है।

देव के लिए विवादित बयान कोई नया नहीं है। गुरुवार को उन्होंने डायना हेडन को 1997 में मिस व‌र्ल्ड का ताज पहनाए जाने पर सवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता को ही झूठ कहा था। इस महीने से पहले मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि इंटरनेट और उपग्रह संचार महाभारत के समय भी मौजूद था। इसकी चौतरफा आलोचना हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.