Move to Jagran APP

पूर्वोत्तर में जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता मना रहे हैं विजय उत्सव

अमित शाह ने ट्विटर के जरिए बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता 4 मार्च को सुबह 11 बजे देशभर में विजय उत्सव मनाएंगे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 08:14 AM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 12:57 PM (IST)
पूर्वोत्तर में जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता मना रहे हैं विजय उत्सव
पूर्वोत्तर में जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता मना रहे हैं विजय उत्सव

 नई दिल्ली(जेएनएन)। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा ने सभी को तगड़ा झटका देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस शानदार जीत उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने आज देशभर में विजय उत्सव मना रहे हैं। खुद अमित शाह ने ट्विटर के जरिए बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता 4 मार्च को सुबह 11 बजे देशभर में विजय उत्सव मनाएंगे।

loksabha election banner

शनिवार को आए चुनाव परिणाम के बाद से ही देशभर में भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखे। पूर्वोत्तर राज्यों से आई इस खुशखबरी के बाद लखनऊ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 

 बता दें पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए खुशखबरी लेकर आए। वामपंथ का गढ़ माने जाने वाले राज्य त्रिपुरा में 25 साल पुरानी और मजबूत सरकार को भाजपा ने करारी शिरकत दी। त्रिपुरा में कुल 59 सीट हैं जिसमें से करीब एक तिहाई सीट से ज्यादा (40) पर जीत दर्ज की। वहीं नागालैंड में भाजपा और एनपीएफ को 29-29 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस नागालैंड में खाता खोलने में भी नकामयाब रही। मेघालय में कांग्रेस को 21, भाजपा को 2 और एनपीपी को 19 सीटें मिली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.