आज कर्नाटक जाएंगे पीएम मोदी, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कर्नाटक जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी। चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित।
नई दिल्ली (जेएनएन)। चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक जाएंगे। जहां वे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कर्नाटक का रण जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस पूरी ताकत झोक रही है। इसी के चलते पीएम मोदी दूसरी बार कर्नाटक पहुंच रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीन दिवसीय कर्नाटक यात्रा पर थे। इस दौरान राहुल गांधी के निशाने पर भाजपा और केंद्र सरकार रही। पीएनबी घोटाले को लेकर राहुल गांधी ने जमकर मोदी सरकार का घेराव किया। सोमवार को उनके कर्नाटक दौरे का तीसरा और आखिरी दिन था। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर है। जहां एक ओर राहुल सरकार पर बरसते दिखे, वहीं शाह ने भी राहुल को झूठा साबित करने की कोई कसर नहीं छोड़ी।
गौरतलब है कि इस साल अंत में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में दोनों पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कांग्रेस जहां अपने रण को बचाने की कोशिशों में जुटी है। वहीं, भाजपा कर्नाटक में भी कमल खिलाने की रणनीति पर काम कर रही है।