विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैसे लेकर Loksabha में सवाल पूछने के आरोप में क्या महुआ मोइत्रा पर होगी कार्रवाई! एथिक्स कमेटी को भेजी गई शिकायत

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 17 Oct 2023 01:43 PM (IST)

Mahua Moitra bribe for query Case भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ ने पैसे लेकर लोकसभा ...और पढ़ें

Mahua Moitra bribe for query Case महुआ मोइत्रा पर लगे आरोप की होगी जांच।
Mahua Moitra bribe for query Case महुआ मोइत्रा पर लगे आरोप की होगी जांच।

पीटीआई, नई दिल्ली। Mahua Moitra bribe for query Case  TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में भाजपा द्वारा की गई शिकायत को अध्यक्ष ओम बिरला ने एथिक्स पैनल को भेज दिया है।

निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ ने पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछा है।

दुबे ने मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए एक व्यवसायी से 'रिश्वत' लेने का आरोप लगाया था और ओम बिरला से उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक 'जांच समिति' गठित करने का आग्रह किया था।

महुआ मोइत्रा ने दिया जवाब

महुआ मोइत्रा ने आरोपों पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष द्वारा निशिकांत दुबे के खिलाफ डिग्री और अन्य लंबित आरोपों पर कार्रवाई के बाद उनके खिलाफ किसी भी कदम का स्वागत करती हैं।

रविवार को दुबे ने बिरला को संसद में 'क्वेरी फॉर कैश' का गंभीर 'विशेषाधिकार के उल्लंघन' के लिए  महुआ मोइत्रा की सीधी संलिप्तता का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें-  Mahua Moitra: कौन हैं दर्शन हीरानंदानी, जिनके नाम पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा को घेर रही BJP

निशिकांत दुबे ने दिए सबूत

एक वकील से मिले पत्र का हवाला देते हुए दुबे ने कहा कि वकील ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और एक व्यवसायी के बीच रिश्वत के आदान-प्रदान के सबूत साझा किए हैं।

स्पीकर को लिखे अपने पत्र में दुबे ने कहा कि लोकसभा में उनके द्वारा पूछे गए 61 में से 50 प्रश्न अदाणी समूह पर केंद्रित थे, जिसे एक खास व्यापारिक समूह के हित के लिए टीएमसी सांसद ने पूछा था।