Move to Jagran APP

सीएए के खिलाफ मुंबई में निकाली बड़ी रैली, फिर गूंजी फैज अहमद फैज की मशहूर नज्म

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में शनिवार को एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया।

By Tilak RajEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 08:25 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 08:25 AM (IST)
सीएए के खिलाफ मुंबई में निकाली बड़ी रैली, फिर गूंजी फैज अहमद फैज की मशहूर नज्म
सीएए के खिलाफ मुंबई में निकाली बड़ी रैली, फिर गूंजी फैज अहमद फैज की मशहूर नज्म

मुंबई, प्रेट्र। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में शनिवार को एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। मुंबई और आस-पास के इलाकों से बड़ी तादाद में आए लोगों ने फैज अहमद फैज की मशहूर नज्म हम देखेंगे का पाठ करने के साथ मोदी-अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

सीएए और प्रस्तावित नेशनल रजिस्टर आफ सिटिजन (एनआरसी) और नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ बने राष्ट्रीय गठबंधन की महाराष्ट्र इकाई ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली में मुंबई, नवी मुंबई, थाणे के अलावा महाराष्ट्र के अन्य शहरों से लोग पहुंचे थे। हाथ में तिरंगा थामे प्रदर्शनकारियों ने सीएए-एनआरसी से आजादी और मोदी-शाह से आजादी के नारे लगाए।

रैली में शामिल लोगों ने कहा कि जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान वे कोई दस्तावेज नहीं दिखाएंगे। इन लोगों ने संसद के मौजूदा सत्र में सीएए कानून को वापस लेने की मांग भी की। इस रैली में महिलाएं भी बड़ी तादाद में शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.