Move to Jagran APP

यशवंत-शत्रुघ्न ने पार की सारी हदें, छोड़ें पार्टी: तेलंगाना भाजपा

तेलंगाना भाजपा ने यशवंत और शत्रुघ्न द्वारा राजनीतिक मंच की शुरुआत करने के एक दिन बाद कार्रवाई की मांग की है।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 31 Jan 2018 05:15 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jan 2018 05:26 PM (IST)
यशवंत-शत्रुघ्न ने पार की सारी हदें, छोड़ें पार्टी: तेलंगाना भाजपा
यशवंत-शत्रुघ्न ने पार की सारी हदें, छोड़ें पार्टी: तेलंगाना भाजपा

हैदराबाद, पीटीआई। पिछले कुछ समय से भाजपा नेतृत्व पर लगातार हमला बोलने वाले यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पार्टी के भीतर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। भाजपा की तेलंगाना इकाई ने यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली है। तेलंगाना भाजपा ने बुधवार को कहा कि दोनों नेताओं ने सभी हदें पार कर दी हैं। ऐसे में इन्हें पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए।

loksabha election banner

तेलंगाना भाजपा ने यशवंत और शत्रुघ्न द्वारा राजनीतिक मंच की शुरुआत करने के एक दिन बाद कार्रवाई की मांग की है। राज्य के प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि पार्टी ये दृढ़ता से मानती है कि राष्ट्रीय दल में शिष्टाचार है। इन दोनों नेताओं ने सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा 'वरिष्ठ नेता होने के नाते भाजपा दोनों के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करना चाहती। लेकिन, उन्हें पार्टी से इस्तीफा देकर जो चाहे वो करना चाहिए।'

राव के मुताबिक, 'शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा की टिकट पर सांसद बने हैं, उन्हें अभी इस्तीफा देना चाहिए। दोनों की ना तो पार्टी में कोई भूमिका है और ना ही देश में उन्हें कोई फॉलो करता है।' राव ने यह भी कहा कि बिहार से लेकर गुजरात विधानसभा में ये दोनों नेता भाजपा को हराना चाहते थे। यह एक धोखा है। उन्हें भाजपा से माफी मांग कर पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

गौरतलब है कि भाजपा के असंतुष्ट नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्र मंच नाम से राजनीतिक मंच लॉन्च किया था। एनडीए सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत ने कहा कि राष्ट्र मंच एक राजनीतिक कार्रवाई समूह है, जो केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह इसमें इसलिए शामिल हुए हैं, क्योंकि उनकी पार्टी ने अपनी राय जाहिर करने के लिए उन्हें मंच नहीं दिया। हालांकि मोर्चे का समर्थन करने के उनके फैसले को पार्टी विरोधी गतिविधि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि यह राष्ट्र हित में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.