Move to Jagran APP

स्वामी ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- नेहरू को सिर्फ जवाहर कहें, आंबेडकर पंडित थे

यह गलतफहमी है कि मीडिया और समाचार चैनल के पास अलग से आजादी है। वो कुछ भी लिख और दिखा सकते हैं। ऐसा नहीं है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 06 May 2018 10:01 PM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 10:01 PM (IST)
स्वामी ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- नेहरू को सिर्फ जवाहर कहें, आंबेडकर पंडित थे
स्वामी ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- नेहरू को सिर्फ जवाहर कहें, आंबेडकर पंडित थे

नईदुनिया, जबलपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को मप्र के जबलपुर में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, पंडित नहीं थे। उन्हें सिर्फ जवाहर ही कहना चाहिए। डॉ. भीमराव आंबेडकर पंडित थे। डॉ. स्वामी नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि थे।

loksabha election banner

- भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

- मध्य प्रदेश के जबलपुर में नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह में आए थे शिरकत करने

उन्होंने दावा किया कि नेहरू कैंब्रिज पढ़ने गए तो फेल हो गए। आंबेडकर डिग्री लेकर आए थे। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी कभी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ीं, जबकि उन्होंने यहां से डिग्री लेने का दावा किया था। कांग्रेस ने हमेशा भाजपा पर आंबेडकर और सरदार पटेल को अपना बनाने का आरोप लगाया है वो इसलिए क्योंकि कांग्रेस ने कभी इन्हें अपनाया ही नहीं।

न इंदिरा रानी बन पाई, न संजय राजा

उन्होंने इमरजेंसी को लेकर कहा कि इंदिरा गांधी उस वक्त खुद को रानी के तौर पर स्थापित करना चाहती थीं, वहीं बेटे संजय गांधी को राजा। संविधान में बदलाव की तैयारी भी हुई, लेकिन मूल संविधान के ढांचे में बदलाव संभव नहीं हुआ। राजनीति में आने के बाद मुझे दबाने के लिए कई केस लगाए गए, लेकिन मैं सहीं था इसलिए केस जीता।

संस्कृत पढ़ें, संस्कृति को समझें

डॉ. स्वामी ने बाद में पत्रकारों से कहा दुनिया संस्कृत भाषा को अपना रही है। नासा ने भी माना है कि संस्कृत बोलने व पढ़ने से उच्चारण शुद्ध व दिमाग तेज होता है। जबकि षड्यंत्र के तौर पर इसे हमारे देश से खत्म कर दिया गया है। पत्रकारों को भी हमारी संस्कृति की समझ विकसित करना चाहिए। इसी के बाद वे जनता को मूल खबर दे पाएंगे।

मीडिया के पास अलग से आजादी नहीं

डॉ. स्वामी ने कहा कि यह गलतफहमी है कि मीडिया और समाचार चैनल के पास अलग से आजादी है। वो कुछ भी लिख और दिखा सकते हैं। ऐसा नहीं है। संविधान के दायरे में सरकार के पास इन पर अंकुश लगाने का अधिकार भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.