ट्विटर पर ट्रोलर को सुषमा स्वराज का करारा जवाब, बोलीं- आपको ऐसी भावना के लिए...
सुषमा स्वराज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट में शामिल ना होने के बाद भी ट्विटर पर सक्रिय हैं। उन्होंने रविवार को एक ट्रोलर को करारा जवाब।
नई दिल्ली, एएनआइ। पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट में शामिल ना होने के बाद भी ट्विटर पर सक्रिय हैं। उन्होंने रविवार को इस सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया।
दरअसल दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग के निधन पर सुषमा ने दो ट्वीट किए थे। इन्हीं ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन सुषमा स्वराज ने अपने जवाब से ट्वीट करने वाले उस यूजर को करारा जवाब दे दिया।
Is bhawana ke liye apko mera agrim dhanyawad.
I thank you in anticipation for this kind thought. https://t.co/pbuW6R6gcE" rel="nofollow— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 21, 2019
सुषमा ने मांगे राम की निधन पर ट्वीट किया , श्री मांगे राम गर्ग जी के अकस्मात निधन का समाचार सुन कर बहुत दुख हुआ। वह भारतीय जनता पार्टी के बहुत निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अनेक पदों पर रह कर अपने दायित्व को बहुत ज़िम्मेदारी और कर्मठता से निभाया। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'मृत्यु के बाद भी उन्होंने देहदान करके अपने पार्थिव शरीर को भी समाज के लिए समर्पित कर दिया। उनकी स्मृति को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
इसी ट्वीट के रिप्लाई में इस यूजर ने लिखा कि आपकी भी बहुत याद आएगी एक दिन शीला दीक्षित जी की तरह अम्मा। इसका जवाब देते हुए सुषमा ने लिखा,' इस भावना के लिए आपको मेरा अग्रीम धन्यवाद। गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया था। वो साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की सीएम रहीं। उनका आज राज्यकीय सम्मान के साथ गंगाबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।