Move to Jagran APP

सुशील कुमार शिंदे हो सकते हैं राहुल के उत्तराधिकारी, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

लंबे समय से कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार के नाम पर विचार विमर्श किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह जिम्मेदारी सुशील कुमार शिंदे को सौंपी जा सकती हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 01:51 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 08:26 PM (IST)
सुशील कुमार शिंदे हो सकते हैं राहुल के उत्तराधिकारी, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
सुशील कुमार शिंदे हो सकते हैं राहुल के उत्तराधिकारी, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

नई दिल्ली,एजेंसी। लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेसी नेता जहां अपने पद से इस्तीफा दें रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने को लेकर भी पार्टी में काफी लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, अब ये चर्चाएं निर्णायक रूप लेती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अब राहुल गांधी के उत्तराधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है।

loksabha election banner

खबरों की माने तो कांग्रेस ने पार्टी की कमान किसके हाथ में देनी है उसके लिए उपयुक्त नेता का चुनाव कर लिया है। कांग्रेस आलाकमान ने गांधी परिवार संग सभी नामों पर विचार-विमर्श करने के बाद मन बनाया है कि पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी का अगला अध्यक्ष बनाया जाए। फिलहाल, इसकी घोषणा में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि, अभी पार्टी में इस्तीफा देने का दौर चल रहा है। 

सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने लगभग सुशील कुमार शिंदे को अगला अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है। इससे पहले तक इस दौ़ड़ में शामिल मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, जनार्दन द्विवेदी से लेकर एके एंटनी और मुकुल वासनिक के नाम पर भी चर्चा की गई थी। बता दें कि सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के जाने माने दलित नेता हैं। हालांकि, वह भी इस बार लोकसभा चुनाव हार गए थे।

राहुल से मुलाकात कर सकते हैं शिंदे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुशील कुमार शिंदे रविवार को इस सिलसिले में राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। इस संदर्भ में गांधी परिवार ने सहमति दे दी है। साथ ही पार्टी के सलाहकार, पार्टी के प्रमुख नेताओं ने भी उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने की वकालत की हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.