Move to Jagran APP

जब हिंदुस्तान सर्जिकल स्ट्राइक करता है.. BJP ने जारी किया सेना के पराक्रम का वीडियो

भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को सख्त संदेश दे रहे हैं।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 01:06 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 01:42 PM (IST)
जब हिंदुस्तान सर्जिकल स्ट्राइक करता है.. BJP ने जारी किया सेना के पराक्रम का वीडियो
जब हिंदुस्तान सर्जिकल स्ट्राइक करता है.. BJP ने जारी किया सेना के पराक्रम का वीडियो

नई दिल्ली (जेएनएन)। आज से दो साल पहले 29 सिंतबर, 2016 को जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान से अंदर घुस आतंकियों का सफाया किया था, तो उसे देखकर देश और दुनिया हैरान रह गई थी। देश ने सेना के इस पराक्रम पर गर्व किया और अब सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर केंद्र सरकार इस पराक्रम पर्व के रूप में मना रही है। इस मौके पर भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को सख्त संदेश दे रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा की ओर से जारी इस वीडियो में पाकिस्तान के खिलाफ दिए गए पीएम मोदी के सख्त बयान भी शामिल है। खास बात यह है कि वीडियो में कुछ तस्वीरें असली बताई गई हैं। भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया यह वीडियो 1.22 मिनट का है। इसमें शामिल सर्जिकल स्टाइक के समय की असली तस्वीरों के नीचे 'एक्चुअस फुटेज' लिखा गया है, यानी सर्जिकल स्ट्राइक का असली फुटेज। इस वीडियो के साथ भाजपा ने एक संदेश भी लिखा है। जिसमें कहा है, 'हम सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल अपने बहादुर सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम को सलाम करते हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उड़ी बेसकैंप पर सेना के ठिकाने पर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को सीमा पार जाकर पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन में आतंकियों के सात ठिकाने पूरी तरह तबाह कर दिए गए थे। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में आतंकी मारे भी गए थे और सेना की इस कार्रवाई की किसी को कानोंकान खबर तक नहीं लगी थी। आपको बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 28 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोधपुर सैन्य अड्डे पर पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.