Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में लगी इस्तीफों की झड़ी

रविवार को दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने इस्तीफा दिया वहीं सोमवार को पंजाब और झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों ने इस्तीफा देकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 10:49 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 10:49 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में लगी इस्तीफों की झड़ी
लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में लगी इस्तीफों की झड़ी

नई दिल्ली [जेएनएन]। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। रविवार को जहां दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने इस्तीफा दिया, वहीं सोमवार को पंजाब और झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों ने इस्तीफा देकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपना इस्तीफा पार्टी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। वहीं झारखंड में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅॅ. अजय कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को इस्तीफा सौंपा।

loksabha election banner

सनी देयोल से हार गए थे जाखड़
पंजाब की गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव हारने के बाद सुनील जाखड़ ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। जाखड़ भाजपा के उम्मीदवार फिल्म स्टार सनी देयोल से हार गए थे। जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2018 में चार नगर निगम, 22 जिला परिषद, नगर पंचायत और नगर कौंसिल का चुनाव जीता था। जाखड़ ने गुरदासपुर में हुए उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी।

जाखड़ सांसद और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी साथ-साथ निभा रहे थे। 16वीं लोकसभा में पंजाब कांग्रेस के चार सांसद थे। इन सभी को कांग्रेस ने दोबारा मैदान में उतारा था। इसमें से तीन सांसदों को दोबारा जीत मिली, सुनील जाखड़ हार गए।

डॉ. अजय ने खराब प्रदर्शन की ली नैतिक जिम्मेदारी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅॅ अजय कुमार ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को इस्तीफा सौंपा है। ऐसी चर्चा भी है कि प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने भी कांग्रेस आलाकमान से इस्तीफे की पेशकश की है। लोकसभा चुनाव में सात सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली कांग्रेस को महज एक सीट सिंहभूम में कामयाबी मिली। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅॅ अजय कुमार पर इस्तीफा देने का भारी दबाव था।

पार्टी के कई वरीय नेताओं ने भी उनके खिलाफ आरोप लगाए थे। विवाद ज्यादा बढ़ता, इससे पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा सौंप दिया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने भी डाॅॅ अजय कुमार के इस्तीफे की पुष्टि की है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.