Move to Jagran APP

सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी 73वां जन्मदिन, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से हैं आहत

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं के मद्देनजर कल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया सोमवार को 73 साल की हो जाएंगी।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 06:09 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:32 PM (IST)
सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी 73वां जन्मदिन, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से हैं आहत
सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी 73वां जन्मदिन, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से हैं आहत

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं के मद्देनजर कल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया सोमवार को 73 साल की हो जाएंगी। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधओं से काफी आहत हैं और इसलिए वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

loksabha election banner

बता दें कि सोनिया ने ये फैसला उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली के अस्पताल में शुक्रवार को उसकी मौत होने के बाद लिया है। इससे पहले हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या कर दी गई थी। इन दोनों घटनाओं को लेकर देशभर में गुस्से का माहौल है। 

महिलाओं के साथ हिसक यौन अपराध की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेताओं को भी सोनिया गांधी के जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने का संदेश दे दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हुई बर्बर हत्या और उन्नाव की लड़की को दुष्कर्मियों द्वारा जलाकर मारने की घटना से सोनिया गांधी बेहद व्यथित हैं। इतना ही नहीं, हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं के साथ हिसक यौन अपराध की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं।

सोनिया गांधी ने 2014 और 2013 में भी नहीं मनाया जन्मदिन

हालांकि यह पहला ऐसा अवसर नहीं है जब सोनिया गांधी अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। इससे पहले 2014 में, उन्होंने जम्मू और कश्मीर और छत्तीसगढ़ में आतंक और नक्सल हमलों के मद्देनजर अपना जन्मदिन नहीं मनाया। इन दोनों हमलों में शहीद हुए सेना और पुलिस के जवानों के सम्मान में उन्होंने यह फैसला लिया था। वहीं 2013 में, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन के मद्देनजर अपना जन्मदिन नहीं मनाया।

दिल्ली अग्निकांड पर सोनिया गांधी ने जताया दुख

सोनिया गांधी ने रविवार को दिल्ली में रानी झांसी रोड पर स्थित एक अनाज मंडी  आग लगने से हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों से पीड़ितों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी आग्रह किया है कि वे बचाव और राहत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने में  सहायता करें। इस घटना में 43 लोगों की मौत की खबर है। 

यह भी पढ़ें: Unnao Case: अफसरों के आश्वासन पर माना पीड़िता का परिवार, मंत्रियों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.