Move to Jagran APP

बारिश ने सोनिया गांधी को बेटी प्रियंका के अशियाने तक पहुंचने से रोका

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को बेटी प्रियंका वाड्रा के निर्माणाधीन आशियाने का जायजा लेने के लिए शिमला पहुंचीं।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 08:39 AM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 08:50 AM (IST)
बारिश ने सोनिया गांधी को बेटी प्रियंका के अशियाने तक पहुंचने से रोका
बारिश ने सोनिया गांधी को बेटी प्रियंका के अशियाने तक पहुंचने से रोका

शिमला (ब्यूरो)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को बेटी प्रियंका वाड्रा के निर्माणाधीन आशियाने का जायजा लेने के लिए शिमला पहुंचीं। बारिश के कारण रास्ता चलने योग्य न होने के कारण वह घर नहीं पहुंच पाईं। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे छराबड़ा पहुंचने के बाद उन्होंने निर्माणकार्य में लगे कर्मियों से बात की। भवन का निर्माण कार्य देख रहे आर्किटेक्ट्स से इंटीरियर डिजाइन पर भी उन्होंने चर्चा की। उसके बाद कड़े सुरक्षा घेरे में प्रियंका के साथ सोनिया वाइल्ड फ्लावर हॉल स्थित होटल में चली गई।

loksabha election banner

चंडीगढ़ से छह वाहनों के काफिले के साथ सोनिया व प्रियंका रेंज रोवर्स में आई। कंडाघाट के समीप फैलकन क्रिस्ट होटल में उन्होंने कुछ समय बिताया। सोनिया छराबड़ा में बेटी के नए घर में विशेष रुचि ले रही हैं। रसोई किस दिशा में होगी और कमरों में खिड़कियों का आकार क्या होगा, इस पर बारीकी से नजर रख रही हैं। करीब चार बीघा जमीन में आलीशान बंगले के अलावा बगीचा भी विकसित किया गया है। बगीचे में सेब के करीब डेढ़ सौ पौधे लगाए गए हैं। कुछ हिस्से में चेरी और बादाम के पौधे भी लगाए गए हैं। सोनिया अब गुरुवार (आज) को प्रियंका के साथ भवन का जायजा लेने जाएंगी। ऐसा माना जा रहा है कि गर्मियों तक प्रियंका परिवार के साथ यहां पर रहने के लिए आ सकती हैं।

छराबड़ा में बन रहा प्रियंका का घर

छराबड़ा में बन रहे प्रियंका के घर के इंटीरियर का काम शेष बचा है। पिछले दो साल से भवन का निर्माण चल रहा है। इससे पूर्व एक बार भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन सोनिया को वह पसंद नहीं आया। इसे गिराकर नए सिरे से भवन का निर्माण करवाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.