Move to Jagran APP

Sonia Gandhi: दशहरा पर सोनिया गांधी ने कर्नाटक के मंदिर में की पूजा, सामने आई तस्वीरें

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दशहरा के मौके पर कर्नाटक के एक गांव में स्थित मंदिर में पूजा की है। सोनिया गांधी ने मंदिर में मत्था टेका और हाथ जोड़े। पूजा करती सोनिया गांधी की तस्वीरें सामने आई हैं।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiPublished: Wed, 05 Oct 2022 04:28 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 04:28 PM (IST)
Sonia Gandhi: दशहरा पर सोनिया गांधी ने कर्नाटक के मंदिर में की पूजा, सामने आई तस्वीरें
सोनिया गांधी ने कर्नाटक के मंदिर में की पूजा (फोटो एएनआइ)

बेंगलुरु, एजेंसी। देशभर में आज विजयादशमी (Vijayadashmi) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कर्नाटक के बेगुर गांव में हैं। सोनिया गांधी ने दशहरा के मौके पर यहां स्थित भीमानाकोल्ली मंदिर (Bheemanakolli Temple) में पूजा की।

loksabha election banner

सोनिया गांधी ने यहां दशहरा की पूजा की है। उन्होंने मंदिर में मत्था टेका और हाथ जोड़े। पूजा करती सोनिया गांधी की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में सोनिया गांधी मंदिर में हाथ जोड़े नजर आ रही हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। सोनिया गांधी यात्रा में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंची हैं। सोनिया इसी सोमवार को मैसूर पहुंची। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगीं। इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra: सोनिया भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मैसुरु पहुंची, राहुल गांधी ने दो दिन का लिया ब्रेक

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी से BJP सांसद ने पूछे ये 10 सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.