Move to Jagran APP

मेडिकल जांच के लिए अमेरिका रवाना हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, साथ में राहुल गांधी भी हैं मौजूद

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मेडिकल जांच पहले ही होनी थी और कोविड-19 महामारी के चलते इसमें विलंब हुआ है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 10:18 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 06:46 AM (IST)
मेडिकल जांच के लिए अमेरिका रवाना हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, साथ में राहुल गांधी भी हैं मौजूद
मेडिकल जांच के लिए अमेरिका रवाना हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, साथ में राहुल गांधी भी हैं मौजूद

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सामान्य चिकित्सा जांच के लिए शनिवार को अमेरिका रवाना हो गई। सोनिया के लगभग एक पखवाड़े तक वहां रहने की संभावना है। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। इसके चलते संसद के मानसून सत्र में आधे से ज्यादा समय तक वह अनुपस्थित रहेंगी। सूत्रों ने बताया कि उनकी चिकित्सा जांच पहले ही होनी थी और कोविड-19 महामारी के चलते इसमें विलंब हुआ। कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल को मंजूरी देने के बाद सोनिया विदेश रवाना हुई हैं।

loksabha election banner

रणदीप सुरजेवाला ने दी जानकारी

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोनिया गांधी की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रूटीन फोलोअप और मेडिकल चेकअप कराने के लिए रवाना हुई हैं। महामारी की वजह से उनकी यात्रा को पहले स्थगित कर दिया गया था। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। हम सभी का उनकी चिंता करने के लिए और शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

बता दें कि इसके पहले उन्होनें अगस्त के शुरुआत में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में रूटीन चेकअप करवाया था। सोनिया गांधी की पिछले कुछ सालों से सेहत खराब चल रही है। जिसके चलते वे लगातार इलाज और जांच करा रहीं हैं।

अमेरिका रवाना होने से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

मालूम हो कि अमेरिका रवाना से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के अंदर बड़ा फेरबदल किया है। सोनिया गांधी ने पत्र लिखने वाले पार्टी नेताओं पर सख्ती का डंडा नहीं चलाया है। इसके उलट सियासी परिपक्वता दिखाते हुए पार्टी को टूट से बचाने के लिए राहुल गांधी के समर्थक नए नेताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी संगठन और कांग्रेस की नीति निर्धारण इकाई में जगह दी है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए पार्टी की पांच सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति का गठन भी कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.