Move to Jagran APP

नेहरू की विरासत को कमतर करने की कोशिश: सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि नेहरू की बहुमूल्य विरासत को शासन करने वालों द्वारा रोज कमजोर किया जा रहा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 12:06 AM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 12:06 AM (IST)
नेहरू की विरासत को कमतर करने की कोशिश: सोनिया गांधी
नेहरू की विरासत को कमतर करने की कोशिश: सोनिया गांधी

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में सरकार में बैठे लोगों द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान वाली विरासत को कमतर करने का प्रयास किया जा रहा है। आधुनिक भारत के निर्माण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए सोनिया ने कहा कि नेहरू ने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाया, आज उनको चुनौती दी जा रही है।

loksabha election banner

वह कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पुस्तक 'नेहरू: द इन्वेंशन ऑफ इंडिया' के पुनर्विमोचन के अवसर पर बोल रही थीं।सोनिया ने कहा कि नेहरू ने देश की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओ के प्रति सम्मान और उनको मजबूत बनाने की संस्कृति पैदा की जिससे लोकतंत्र मजबूत हुआ।


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने नेहरू के आर्थिक मॉडल और गुटनिरपेक्षता केंद्रित विदेश नीति को भी याद किया और कहा कि उन्होंने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाया था आज उससे जुड़ी विरासत को कमतर करने का प्रयास हो रहा है। वहीं, थरूर ने कहा कि नेहरू ने हमेशा इस विचार को आगे रखा कि देश किसी व्यक्ति से महत्वपूर्ण है और संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.