Move to Jagran APP

चंद्रकांत पाटिल का खुलासा, महाराष्‍ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के कई विधायक भाजपा में होंगे शामिल

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने यह कहकर महाराष्‍ट्र कांग्रेस और एनसीपी के खेमों में खलबली मचा दी है कि इन पार्टियों के कई विधायक जल्‍द ही इस्‍तीफा दे सकते हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 03:47 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 03:47 PM (IST)
चंद्रकांत पाटिल का खुलासा, महाराष्‍ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के कई विधायक भाजपा में होंगे शामिल
चंद्रकांत पाटिल का खुलासा, महाराष्‍ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के कई विधायक भाजपा में होंगे शामिल

सोलापुर, पीटीआइ। कर्नाटक और गोवा के बाद अब कांग्रेस को महाराष्‍ट्र में बड़ा झटका लग सकता है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने यह कहकर महाराष्‍ट्र कांग्रेस और एनसीपी के खेमों में खलबली मचा दी है कि इन पार्टियों के कई विधायक जल्‍द ही इस्‍तीफा दे सकते हैं। पाटिल ने तो यहां तक कह दिया कि महाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्‍यक्ष भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पाटिल ने भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

loksabha election banner

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रकांत पाटिल को बीते मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और एनसीपी के खेमों में खलबली होना लाजिमी है। सोलापुर के सरकारी रेस्‍ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा, 'इस सप्‍ताह कई कांग्रेस और एनसीपी के विधायक इस्‍तीफा देने जा रहे हैं।'

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष से जब इस्‍तीफा देने वाले विधायकों का नाम पूछा गया, तब उन्‍होंने कहा, 'देखिए, अगर में अभी नामों का खुलासा कर दूंगा, तो इसमें जो मजा आने वाला है, वो खत्‍म हो जाएगा। वैसे, भी जिंदगी का मजा अनिश्चितता में आता है। इसलिए, अभी इस सवाल को ऐसे ही रहने दीजिए और समय का इंतजार करिए।' हां, चंद्रकांत पाटिल ने चुटकी लेते हुए यह जरूर कहा कि अगर महाराष्‍ट्र कांग्रेस के पांच वर्किंग प्रेसिडेंट भाजपा में शामिल हो जाएं, तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

वैसे बता दें कि कांग्रेस पिछले दिनों ही बालासाहेब थोरात के हाथों में प्रदेश की कमान दी है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि चंद्रकांत पाटिल ऐसा कहकर चुनाव से पहले भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। कोई कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल होने नहीं जा रहा है। महाराष्‍ट्र में भाजपा की ऐसी चालें काम नहीं आने वाली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.