Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में छह मंत्री समूहों का गठन, गरीब कल्याण- राजस्व अर्जन पर करेंगे मंथन

पिछले महीने कोलार गेस्ट हाउस में हुई कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समान कार्यपद्धति वाले विभागों के समूह गठित करने के निर्देश दिए थे। गरीब कल्याण समूह खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह आदि।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 08:26 PM (IST)
मध्य प्रदेश में छह मंत्री समूहों का गठन, गरीब कल्याण- राजस्व अर्जन पर करेंगे मंथन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की फाइल फोटो

भोपाल, राज्य ब्यूरो। राज्य शासन ने शुक्रवार को छह मंत्री समूह गठित कर दिए, जो गरीब कल्याण, राजस्व अर्जन, शिक्षा, अधोसंरचना विकास, महिला सशक्तिकरण और कृषि में समृद्धि पर मंथन करेंगे। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप के तहत बनाए गए इन समूहों की महीने में एक बैठक अनिवार्य होगी, जिसमें विषय विशेषज्ञों को भी बुलाया जा सकेगा। समूह में शामिल विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव बैठकों में शामिल होंगे।

loksabha election banner

पिछले महीने कोलार गेस्ट हाउस में हुई कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समान कार्यपद्धति वाले विभागों के समूह गठित करने के निर्देश दिए थे। गरीब कल्याण समूह खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसौदिया, पशुपालन व सामाजिक न्याय मंत्री प्रेमसिंह पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल समूह के सदस्य होंगे। समिति का नोडल विभाग खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग होगा।

आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह माण्डवे समूह के रहेंगे सदस्य

शिक्षा समूह वनमंत्री डॉ. विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह माण्डवे, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदरसिंह परमार, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल समूह के सदस्य होंगे। समिति का नोडल विभाग स्कूल शिक्षा विभाग और विभाग के प्रमुख सचिव समन्वयक होंगे।

अधोसंरचना विकास समूह लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, पंचायत मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसौदिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, नर्मदा घाटी विकास एवं उद्यानिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव समूह के सदस्य होंगे। नोडल विभाग लोक निर्माण विभाग होगा।

चिकित्सा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी रहेंगे समूह के सदस्य

महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण समूह गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह माण्डवे, चिकित्सा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषषा ठाकुर, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार और लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ समूह के सदस्य होंगे। नोडल महिला एवं बाल विकास विभाग होगा।

कृषि समूह जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाहा, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर कांवरे समूह में सदस्य होंगे। नोडल कृषि विभाग होगा।

राजस्व अर्जन समूह वाणिज्यिक कर, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, वन मंत्री डॉ. विजय शाह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया समूह के सदस्य होंगे। नोडल वाणिज्यिकर कर विभाग होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.