शिवराज के पीछे दिखा आडवाणी का फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल
मकर संक्रांति पर शुभकामना संदेश वाला पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का फोटो दिखाई दे रहा है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भोपाल,जेएनएन। मकर संक्रांति पर शुभकामना संदेश वाला पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चौहान के पीछे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का फोटो दिखाई दे रहा है। चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के चार दिन बाद आए इस वीडियो पर कई तरह की चर्चा चल प़़डी हैं।
ट्विटर पर भी लोग कमेंट कर रहे हैं। चौहान ने मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए ट्विटर, फेसबुक सहित सोशल मीडिया में अपनी एक पोस्ट डाली थी। इसमें उनके साथ आडवाणी का फोटो अलग ही हाईलाइट हो रहा है। ट्विटर पर भी कई तरह की टिप्पणी आई।
अभिषेक ने कहा कि ये आडवाणीजी कैसे आपको याद आ गए। इनके फोटो के साथ पहले कभी आपको देखा नहीं। क्या बात है, लेकिन अच्छा लगा कि आप आडवाणीजी को तवज्जो दे रहे हैं। अशफाक अहमद ने कहा कि आडवाणी की तस्वीर देखकर खुशी हो रही है। भाजपा के एक ब़़डे नेता के दिल में आज भी उनके लिए जगह है। कुछ लोगों ने शिवराज के संदेश का मजा भी लिया और लिखा कि मामाजी सूर्य उत्तरायण तो दिसंबर में हो गए थे।