यूपी-बिहार उपचुनाव के परिणामों पर शिवसेना का भाजपा पर हमला, कहा- बेहद चिंताजनक
सामना के लेख में कहा गया है कि उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद जनता के व्यवहार में भी बदलाव दिखाई दे रहा है।
मुंबई (एएनआई)। उत्तर प्रदेश और बिहार में हुए लोकसभा उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। इन परिणामों में भाजपा की हार साफ नजर आई। शुक्रवार को शिवसेना ने भाजपा की तीखी निंदा की। शिवसेना के संपादकीय मुखपत्र 'सामना' में लिखा गया है कि भाजपा के लिए उपचुनाव के परिणाम 2019 के आम चुनाव में हार का स्पष्ट संकेत है।
"उत्तर प्रदेश उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए बेहद चिंताजनक है। उनका कहना है कि उप-चुनावों ने राष्ट्र के मनोदशा को परिभाषित नहीं किया है, लेकिन जब से केंद्र में भाजपा सत्ता में आई तब से देश में 10 में से 9 उप-चुनाव हार चुकी है।
लेख में आगे पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'लोकप्रियता' पर भी सवाल उठाया गया, जिसके चलते 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली। लेख में कहा गया है कि उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद जनता के व्यवहार में भी बदलाव दिखाई दे रहा है।
शिवसेना ने भी प्रधानमंत्री को सलाह भी दी है कि अगर वह आगामी चुनावों में सीमांत मत हासिल करना चाहते हैं तो वे ज्यादा से ज्यादा समय लोगों के बीच भारत में रहें, और उनकी समस्याओं को समझें, उन्हें ध्यान में रखें। ।
"प्रधान मंत्री मोदी की भारी लोकप्रियता के बावजूद पार्टी के विरुद्ध इस तरह के परिणाम आश्चर्यजनक हैं। लेख में कहा गया है कि 2019 के आम चुनावों में भाजपा की लोकसभा सीटों की संख्या में एक स्पष्ट गिरावट दिखाई दे रही है।