Move to Jagran APP

Sahitya Akademi Award 2019: शशि थरूर समेत 23 लेखकों को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार

Sahitya Akademi Award 2019 अंग्रेजी भाषा में लिखी गई किताब An Era of Darkness’ के लिए मिला है। ये किताब 2016 में रिलीज हुई थी।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 10:41 PM (IST)
Sahitya Akademi Award 2019: शशि थरूर समेत 23 लेखकों को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार
Sahitya Akademi Award 2019: शशि थरूर समेत 23 लेखकों को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार

नई दिल्ली, जेएनएन। राजनेता और लेखक शशि थरूर और नाटककार नंद किशोर आचार्य समेत 23 लेखकों को इस वर्ष के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। आगामी 24 फरवरी को दिल्ली में इन सभी को ताम्र पत्र और एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को साहित्य अकादमी ने इन नामों की घोषणा की।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता शशि थरूर को उनकी अंग्रेजी में लिखी पुस्तक 'एन इरा ऑफ डार्कनेस' के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है, जबकि नंद किशोर आचार्य को उनकी हिंदी कविता 'छीलते हुए अपने को' के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने बताया कि साहित्य अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबर की अध्यक्षता में इन पुरस्कारों का प्रस्ताव 23 भारतीय भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्णायक मंडल और साहित्य अकादमी के कार्यकारी बोर्ड द्वारा रखा गया।

तेलगू भाषा के लिए बंदि नारायण स्वामी को मिलेगा पुरस्कार

इनमें सात कवि फुकन चंद्र बसुमतारी (बोडो), निलबा खांडेकर (कोंकणी), मनीष अरविंद (मैथिली), वी मधुसूदन नायर (मलयालम), अनुराधा पाटिल (मराठी), पेन्ना मधुसूदन (संस्कृत) व उपन्यास लेखन के लिए जयश्री गोस्वामी महंत (असमिया), एल बिरमंगल सिंह (मणिपुरी), चो. धर्मन (तमिल) और बंदि नारायण स्वामी (तेलुगु) को यह पुरस्कार मिल रहा है।

छह लेखकों को लघुकथा श्रेणी के लिए चुना गया है जिनमें अब्दुल अहद हजिनी (कश्मीरी), तरुण कांति मिश्रा (ओडिया), कृपाल कजाक (पंजाबी), रामस्वरूप किसान (राजस्थानी), काली चरण हेंब्रम (संताली), और ईश्वर मुरजनी (सिंधी) शामिल हैं। वहीं, विजया (कन्नड़) और शफी किदवई (उर्दू) को उनके रचनात्मक गैर-कथा साहित्य, आत्मकथा और जीवनी पर लेखन के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। निबंध लेखन के लिए चिन्मय गुहा (बंगाली), ओम शर्मा जंडरी (डोगरी), और रतिलाल बोरिसगर (गुजराती) का नाम प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.