Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गांधी सरनेम का मतलब ये नहीं कि...' शिवसेना नेता शाइना एनसी का प्रियंका गांधी पर निशाना; बिहार के लिए किया बड़ा दावा

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 01:55 AM (IST)

    शिवसेना नेता शाइना एनसी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर महागठबंधन की तुलना महात्मा गांधी के संघर्ष से करने पर हमला बोला। शाइना ने कहा कि गांधी सरनेम होने ...और पढ़ें

    Hero Image

    शिवसेना नेता शाइना एनसी का प्रियंका गांधी पर निशाना (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने महागठबंधन के राजनीतिक संघर्ष की तुलना नागरिकों के अधिकारों के लिए महात्मा गांधी के संघर्ष से करने के लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला है। शाइना ने कहा, "आपका सरनेम गांधी हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन कर रही हैं।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी हमेशा अहिंसा और शांति की बात करते थे, लेकिन वहां (बिहार में), आप उन्हीं लुटेरों के साथ महागठबंधन में हैं। झूठ मत फैलाइए, क्योंकि बिहार के लोग जानते हैं कि अगर वे विकास के लिए वोट देना चाहते हैं तो उनके सामने एकमात्र विकल्प राजग है"

    प्रियंका गांधी का बयान

    इससे पहले शनिवार को प्रियंका गांधी ने कटिहार के कदवा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, आज कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वही लड़ाई महात्मा गांधी ने भी लड़ी थी। कांग्रेस और महागठबंधन की लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, महात्मा गांधी जिन अधिकारों के लिए लड़े थे, वे खतरे में हैं।

    पीड़ित को कानूनी सहायता देना केवल परोपकार नहीं, बल्कि हमारा नैतिक दायित्व- CJI गवई