Move to Jagran APP

शाहनवाज हुसैन बोले, 2019 में मुसलमानों की पहली पसंद होंगे मोदी

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज मुस्लिम समुदाय में लोग महसूस कर रहे हैं कि मोदी ने सभी भारतीयों के साथ समान व्यवहार किया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 07:39 PM (IST)
शाहनवाज हुसैन बोले, 2019 में मुसलमानों की पहली पसंद होंगे मोदी
शाहनवाज हुसैन बोले, 2019 में मुसलमानों की पहली पसंद होंगे मोदी

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि नरेंद्र मोदी अगले लोकसभा चुनाव के लिए मुसलमानों के पसंदीदा प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं। उन्होंने उस डर को दूर कर दिया है, जिसे कई पार्टियों ने उनके नाम का इस्तेमाल कर इस समुदाय के लोगों के मन में बिठा दिया था। उन पर मुसलमानों में, खासतौर पर महिलाओं के बीच विश्वास बढ़ा है। वह देश के सभी 132 करोड़ लोगों को सिर्फ भारतीय के रूप में देखते हैं।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री ने मुसलमानों में डर को दूर किया 
 रविवार को एक विशेष भेंट में हुसैन ने कहा कि 2014 में कुछ लोग नरेंद्र मोदी का नाम लेकर दूसरों को डराया करते थे। आज मुस्लिम समुदाय में बड़ी संख्या में लोग महसूस कर रहे हैं कि मोदी ने सभी भारतीयों के साथ समान व्यवहार किया है। अन्य पार्टियां मोदी और भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों के वोट लिया करती हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री ने उस डर को दूर कर दिया है।

अब वे लोग देख रहे हैं कि मोदी सत्ता में हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी ने मुसलमानों के खिलाफ एक भी वाक्य नहीं कहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी में कुछ लोग भले ही बयानबाजी कर रहे हों, लेकिन भाजपा प्रमुख अमित शाह और प्रधानमंत्री के दिए बयानों पर मुसलमानों को पूरा भरोसा है।

shahnawaz hussain

न्याय बहाल हुआ 
हुसैन ने कहा कि इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया है, क्योंकि अतीत में अन्याय किया गया था और अब न्याय बहाल हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका पहले का नाम प्रयागराज बदल दिया गया था। उस गलती को ठीक करने के लिए क्या यह गलत कदम है?

हुसैन ने यह भी दावा किया कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर असर नहीं डालेंगे। लोग जानते हैं कि ईंधन की समस्या वैश्विक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2019 में ज्यादा बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आएगी।

देश में 14 फीसद मुस्लिम
भारत की 130 करोड़ की आबादी में मुसलमान करीब 14 फीसद हैं। यह समुदाय उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और जम्मू-कश्मीर में अच्छी खासी संख्या में लोकसभा सीटों पर अहम भूमिका निभाता है।

गरीबी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
हुसैन ने देश के मुसलमानों में गरीबी और उनके पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस समुदाय के साथ अन्याय किया है, जबकि मोदी ने उन्हें न्याय प्रदान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.