Move to Jagran APP

संपर्क फॉर समर्थन : सलमान खान के पिता से मिले गडकरी, सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

भाजपा के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सलमान खान के पिता सलीम खान से मुलाकात कर सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा की।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 12:46 PM (IST)
संपर्क फॉर समर्थन : सलमान खान के पिता से मिले गडकरी, सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा
संपर्क फॉर समर्थन : सलमान खान के पिता से मिले गडकरी, सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

नई दिल्ली (जेएनएन)। भाजपा के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान से मुलाकात की। इस दौरान सलमान खान भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान गडकरी ने  मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा की। 

loksabha election banner

ये मुलाकात सलीम खान के बांद्रा स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस अभियान के तहत मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति से मुलाकात की थी। बता दें कि गडकरी सलीम खान के अलावा नाना पाटेकर से भी मिलेंगे।

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान क्या है?

बता दें की केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर समर्थन के लिए भाजपा ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान की शुरुआत की है। 29 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस अभियान को शुरू किया था। इस दौरान सांसद, विधायक समेत भाजपा के नेता मशहूर हस्तियों को मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। इस अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष देश की 50 जानी-मानी हस्तियों से मिलेंगे।

वहीं, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत पार्टी के 4000 वरिष्ठ कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए 1 लाख से ज्यादा प्रसिद्ध व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता नामचीन लोगों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत अमित शाह कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात कर चुके हैं। इनमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, योगगुरु बाबा रामदेव समेत फिल्म जगत से माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.