Move to Jagran APP

सपा नेता अबू आजमी का निशाना, कहा- डर गए हैं राज ठाकरे, यूपी के किसी शहर में जाने की हिम्मत नहीं

सपा नेता अबू आजमी ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने डर के चलते अपनी अयोध्या यात्रा टाली है। उनकी राजनीति अब खत्म हो गई है। उन्हें मनसे के नेता भी महत्व नहीं देते हैं।

By Achyut KumarEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 01:12 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 02:00 PM (IST)
सपा नेता अबू आजमी का निशाना, कहा- डर गए हैं राज ठाकरे, यूपी के किसी शहर में जाने की हिम्मत नहीं
महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी ने राज ठाकरे पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

मुंबई, पीटीआइ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी (Abu Azmi) ने दावा किया है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी अयोध्या यात्रा इसलिए स्थगित कर दी क्योंकि वह डर गए थे। अब वह उत्तर प्रदेश के शहर में नहीं जाएंगे, क्योंकि उनमें हिम्मत नहीं है।

loksabha election banner

'सर्जरी अयोध्या यात्रा को टालने का एक बहाना था'

महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी ने रविवार को पुणे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज ठाकरे की जल्द ही होने वाली सर्जरी के बारे में टिप्पणी अयोध्या यात्रा को टालने का एक बहाना था। ठाकरे की पार्टी ने पूर्व में महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के खिलाफ कथित रूप से हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था। अब उनके द्वारा बोई गई नफरत का जवाब नफरत के साथ दिया जा रहा है। विशेष रूप से, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ठाकरे की अयोध्या यात्रा का विरोध किया था, जो पहले 5 जून को निर्धारित थी। राज ठाकरे ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि उनकी अयोध्या यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।

एक जून को राज ठाकरे की होगी कूल्हे की सर्जरी

रविवार को पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने दावा किया कि उनकी प्रस्तावित अयोध्या यात्रा को लेकर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कानूनी जाल में फंसाने के लिए एक चाल थी। इसलिए उन्होंने अपनी यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया। मनसे प्रमुख ने यह भी खुलासा किया कि वह पैर और कमर में दर्द से पीड़ित थे और एक जून को कूल्हे की हड्डी की सर्जरी होनी है।

'खत्म हो गई है राज ठाकरे की राजनीति'

राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए अबू आजमी ने कहा कि वह चिंतित हैं। उनकी राजनीति खत्म हो गई है। इसके साथ ही आजमी ने दावा किया कि कोई भी मनसे नेता अब उनको महत्व नहीं देता है। वह अब अयोध्या नहीं जाएंगे। क्योंकि उनमें हिम्मत नहीं है। उत्तर प्रदेश की भूमि हिंदुओं के लिए पवित्र है। आजमी ने ठाकरे से पूर्व में मनसे द्वारा विरोध के माध्यम से उत्तर भारतीयों की पिटाई और उन्हें अपमानित करने को लेकर सवाल भी पूछा।

'भगवान राम नहीं चाहते, राज ठाकरे अयोध्या आएं' 

मुंबई से विधायक और सपा नेता अबू आजमी ने कहा, 'मुझे लगता है कि भगवान राम नहीं चाहते कि राज ठाकरे अयोध्या जाएं। सर्जरी बहाना है। उनके पास हिम्मत नहीं है। वह डरे हुए हैं। नफरत बोओगे तो जवाब में नफरत मिलेगी।'

'भाजपा को ठाकरे के संबंध में अपनी नीति तय करनी चाहिए'

अबू आजमी ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा इकाई कथित तौर पर ठाकरे के साथ है। लेकिन उत्तर प्रदेश में उसके एक सांसद बृज भूषण शरण सिंह मनसे प्रमुख के अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे हैं। भाजपा को ठाकरे के संबंध में अपनी नीति तय करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.