Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री मोदी पर शिवकुमार के ट्वीट से भाजपा व कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने देश में गरीबी के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया और विवाद बढ़ने पर ट्वीट हटाया टिप्पणी के लिए खेद भी जताया। भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ तीखी टिप्पणियां कीं।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 06:53 AM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 11:46 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी पर शिवकुमार के ट्वीट से भाजपा व कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग
मोदी पर शिवकुमार के ट्वीट से भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग

हुबली, प्रेट्र।  कर्नाटक (Karnataka) की कांग्रेस इकाई द्वारा मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी से सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई। हालांकि, बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस पर खेद जताया और राजनीतिक संवाद में शिष्टाचार पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने देश में गरीबी के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहाराने वाले ट्वीट को हटा भी दिया।

loksabha election banner

दूसरी तरफ, पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ तीखी टिप्पणियां कीं। हटाए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कतील ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने इसको लेकर कड़ा प्रतिवाद किया। कतील की आलोचना करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है और इसमें अहंकार भरा हुआ है। सिद्दरमैया ने कहा कि कतील अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस पर सिद्दरमैया की आलोचना करते हुए कतील ने कहा कि मोदी और भाजपा समाज के सभी वर्गो के पक्ष में खड़े हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ने सिर्फ मुसलमानों की भलाई के लिए काम किया।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने राहुल को 'नशेबाज' बताया

 राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने मंगलवार को कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 'नशेबाज' हैं। पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, यह सबसे निचले दर्जे की राजनीति है। कांग्रेस ने इस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, आपका जी-23 कहता है कि सोनिया गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हैं। सोनिया गांधी कहती हैं कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दूसरी तरफ राहुल गांधी कहते हैं कि वे अध्यक्ष बनेंगे। मुझे बताइये कि राहुल गांधी क्या हैं? राहुल गांधी 'नशेबाज' हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.