राबर्ट वाड्रा की भावुक पोस्ट, देशवासियों की सेवा के लिए सौंप रहा हूं प्रियंका
कांग्रेस महासचिव के रूप में उत्तर प्रदेश में अपने अभियान की शुरुआत वाले दिन प्रियंका गांधी वाड्रा को उनके पति राबर्ट वाड्रा ने सोमवार को फेसबुक पोस्ट के जरिये भावुक शुभकामनाएं दीं।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 10:52 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस महासचिव के रूप में उत्तर प्रदेश में अपने अभियान की शुरुआत वाले दिन प्रियंका गांधी वाड्रा को उनके पति राबर्ट वाड्रा ने सोमवार को फेसबुक पोस्ट के जरिये भावुक शुभकामनाएं दीं।
राबर्ट वाड्रा ने लिखा, ''भारत के लोगों की सेवा करने और उत्तर प्रदेश में कार्य की अपनी नई यात्रा शुरू करने के लिए 'पी' तुम्हें मेरी शुभकामनाएं। तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त, निपुण पत्नी और हमारे बच्चों की सर्वश्रेष्ठ मां रही हो। यह बहुत ही प्रतिशोधी और विद्वेषपूर्ण राजनीतिक माहौल है.. लेकिन मैं जानता हूं कि लोगों की सेवा करना उसका कर्तव्य है और अब हम उसे भारत के लोगों को सौंपते हैं। कृपया उसे सुरक्षित रखें।''
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें