भाजपा ने बोला कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला, बिना आय के स्रोत के कैसे बढ़ रही है राहुल की संपत्ति
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। कहा कि बिना आय के स्रोत के कैसे बढ़ रही है राहुल गांधी की संपत्ति।
नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। कहा है कि राहुल गांधी की संपत्ति कैसे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक एमपी हैं। उनकी आय का स्रोत उनकी सैलरी है। कोई अन्य स्पष्ट स्रोत नहीं है।
2004 के चुनाव के हलफनामे में उन्होंने संपत्ति ₹55,38,12 घोषित की। जो 2009 में बढ़ कर 2 करोड़ हो गई। यह 2014 में नौ करोड़ हो गई। हम जानना चाहेंगे कि आपकी संपत्ति from 55 लाख से 9 करोड़ रुपये कैसे हो गई। आखिर राहुल गांधी का यह बिजनेस का मॉडल क्या है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कि राहुल गांधी और प्रियंका के पास 4.69 एकड़ का फॉर्म हाउस था जिसे दिल्ली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया को दिया गया था। नेशनल स्पॉट एक्सचेंज ने दिल्ली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया को नोटिस भेजा गया। संजय भंडारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ संपर्क में रहे। ऐसे में हमारा सवाल है कि क्या आपने यूनिटेक से दो संपत्तियां ली थीं। एक संपत्ति की कीमत 1.44 करोड़ रुपए की थी, वहीं दूसरी संपत्ति 5.6 करोड़ रुपए की थी।