Move to Jagran APP

संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रभाकर केलकर का निधन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर राव केलकर का शुक्रवार को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें एक महीने पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए थे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 10:22 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 10:22 PM (IST)
संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रभाकर केलकर का निधन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रभाकर राव केलकर का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

भोपाल, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर राव केलकर का शुक्रवार को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें एक महीने पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए थे।

prime article banner

31 अक्टूबर को उज्जैन में होगा अंतिम संस्कार

इलाज के दौरान ही निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। केलकर की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यालय में रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर, शनिवार को उज्जैन के चक्रतीर्थ मुक्तिधाम में किया जाएगा।

केलकर के निधन पर स्वयंसेवकों और किसान संघ के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई

केलकर के निधन का समाचार मिलते ही संघ के स्वयंसेवकों और किसान संघ के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।

केलकर के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की

केलकर के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित , मध्य प्रांत के संगठन मंत्री मनीष शर्मा, युवा वाहिनी के प्रांत प्रमुख राहुल धूत ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.