Move to Jagran APP

Maharashtra Government Formation: रामदास आठवले ने कहा- महाराष्ट्र की नई सरकार में हमारी पार्टी को भी मिले जगह

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री के मुताबिक भाजपा के पास अधिक विधायक होने के बावजूद एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री घोषित करना एक आदर्श निर्णय है। उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले से देवेंद्र फडणवीस किंगमेकर के रूप में उभर कर सामने आएंगे।

By Piyush KumarEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 11:29 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 12:36 AM (IST)
Maharashtra Government Formation: रामदास आठवले ने कहा- महाराष्ट्र की नई सरकार में हमारी पार्टी को भी मिले जगह
सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले की फाइल फोटो

 मुंबई, एएनआइ। एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के बीसवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद देश के कई नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने को मांग की कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले) को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में जगह दी जाए। आठवले ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि बुधवार को शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार गिरने के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

loksabha election banner

आरपीआइ ने दिया भाजपा का साथ: आठवले

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री के मुताबिक, भाजपा के पास अधिक विधायक होने के बावजूद एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री घोषित करना एक 'आदर्श निर्णय' है। उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले से देवेंद्र फडणवीस 'किंगमेकर' के रूप में उभर कर सामने आएंगे। गौरतलब है कि आठवले ने कहा महाराष्ट्र में सरकार गठन की पूरी प्रक्रिया में रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले) हमेशा भाजपा के साथ रही। इसलिए हमारी पार्टी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जानी चाहिए। बता दें कि गुरुवार को पूर्व सीएम फडणवीस ने घोषणा की कि एकनाथ शिंदे नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, वो इस नई सरकार का हिस्सा नहीं होगें लेकिन फडणवीस के इस ऐलान के कुछ देर बाद भाजपा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपना रुख बदल दिया और डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

भाजपा अध्यक्ष ने देवेंद्र फडणवीस से की बातचीत

बता दें कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री तय होने और भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस की ओर से खुद को सरकार से बाहर रखने की घोषणा के बाद भाजपा नेतृत्व के नए एलान ने सबको चौंका दिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की कि उन्होंने फडणवीस से उप मुख्यमंत्री बनने का आग्रह किया है। सरकार के स्थायित्व एवं कामकाज की निगरानी के लिए इसे जरूरी माना जा रहा है। हालांकि, इसका एक पहलू पार्टी के अंदर संतुलन और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा पर नियंत्रण का प्रयास भी माना जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा अध्यक्ष समेत कुछ दूसरे केंद्रीय नेताओं के समझाने बुझाने के बाद सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा कर यह संदेश भी दे दिया गया कि फडणवीस को अब निर्देश मानना ही होगा।

महाराष्ट्र में पिछले दिनों जिस तरह घटनाक्रम चला और आखिरकार एमवीए सरकार गिरी, उसमें फडणवीस ने भूमिका निभाई थी। केंद्रीय नेतृत्व से मिले दिशा निर्देश को वही सही तरीके से जमीन पर उतार भी रहे थे। सूत्रों के अनुसार वह यह मान के चल रहे थे की उन्हें मुख्यमंत्री पद मिलेगा। यह जानते हुए कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद से कम पर तैयार नहीं होंगे। उन्हें इसकी जानकारी गुरूवार को ही मिली की मुख्यमंत्री शिंदे होंगे। लिहाजा भावी लड़ाई में नंबर वन बने रहने के लिए यह जरूरी था कि पद न भी मिले तो छवि जरूर बड़ी बने। शायद यही कारण था कि उन्होंने खुद को सरकार से बाहर रखने की घोषणा कर दी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.