नई दिल्ली, एजेंसी। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा है कि भारत में स्वस्थ लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए कांग्रेस का अधिक प्रतिस्पर्धी बनना जरूरी है और यह केवल मार्च निकालकर नहीं बल्कि वोट हासिल करके ही होगा।
कोई एक पार्टी विपक्ष को न चलाए- रामचंद्र गुहा
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने मंगलवार को अपनी किताब 'इंडिया आफ्टर गांधी' के तीसरे संस्करण के विमोचन के अवसर पर कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए कोई एक पार्टी विपक्ष को न चलाए, जिस तरह से भारत ने 1970 के दशक के अंत से 2014 तक अनुभव किया था। मैं मानता हूं कि हम सभी के लिए बहुत अच्छा होगा और यह कांग्रेस के अधिक प्रतिस्पर्धी होने पर बहुत निर्भर करेगा।
क्या बोले इतिहासकार रामचंद्र गुहा
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि अन्य दलों के मुकाबले कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी थी, जिसने 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ 191 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने दावा किया कि 2024 के आम चुनावों में भी ऐसा ही होगा, क्योंकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भाजपा के खिलाफ जेडी(यू), आप, डीएमके और टीएमसी जैसी पार्टियों के पास कोई मौका नहीं है।
सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी- गुहा
रामचंद्र गुहा ने आगे कहा कि कांग्रेस ने 191 में से 16 सीटें केवल आठ प्रतिशत की सफलता दर के साथ जीतीं थी। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, लेकिन तब कांग्रेस मजबूत स्थिति में ही होगा। उन्होंने बताया कि बिहार में राजद, जद(यू), महाराष्ट्र में एनसीपी और शिवसेना, तमिलनाडु में डीएमके मजबूती स्थिति में हो सकता है। जहां कांग्रेस का इन दलों के साथ गठबंधन है।
वोट जीतकर ही पुनर्जीवित कर सकती है कांग्रेस
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए 64 वर्षीय इतिहासकार ने कहा कि पार्टी का पुनरुद्धार केवल एक मार्च के माध्यम से नहीं होगा। उन्होंने कहा बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि वे केवल एक मार्च के माध्यम से नहीं बल्कि वोट जीतकर खुद को कैसे पुनर्जीवित कर सकते हैं।