Move to Jagran APP

Rajasthan Political Crisis: दिल्‍ली पहुंचे अशोक गहलोत, आज करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात; कहा- होती रहती हैं छोटी-मोटी घटनाएं

बुधवार को गहलोत ने अपने आवास पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल सहित आधा दर्जन मंत्रियों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार अशोक गहलोत पर अब भी मुख्यमंत्री पद छोड़ने का दबाव है।

By JagranEdited By: Arun kumar SinghPublished: Wed, 28 Sep 2022 09:14 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 04:32 AM (IST)
Rajasthan Political Crisis: दिल्‍ली पहुंचे अशोक गहलोत, आज करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात; कहा- होती रहती हैं छोटी-मोटी घटनाएं
राजसथान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के सियासी संग्राम का हल अब तक नहीं निकला है। अगले कुछ दिन तक इसका समाधान होने की उम्मीद भी नहीं है। कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संदेश दिया है कि विधायक दल की बैठक एक बार फिर बुलाई जाए, जिसमें सीएम सहित सभी तरह के फैसले लेने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा जाए। 25 सितंबर को हुई बैठक में भी यही प्रस्ताव पारित होना था, लेकिन गहलोत खेमा इसके लिए तैयार नहीं था।

loksabha election banner

गुरुवार को हो सकती है गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात

इस तरह के प्रस्ताव के विरोध में ही गहलोत खेमे के विधायकों ने इस्तीफे और विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर आलाकमान पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। अशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्‍ली पहुंचे। माना जा रहा है कि वह गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। दिल्‍ली पहुंचने के बाद उन्‍होंने कहा कि कल मैं सोनिया जी से मुलाकात करुंगा। घर की बातें हम सुलझा लेंगे। आतंरिक राजनीति में सब चलता रहता है। सब कुछ ठीक है। छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। कांग्रेस में अनुशासन है। हम कांग्रेस अध्‍यक्ष के मुताबिक काम करते हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि देश किधर जा रहा है, यह नही पता। जो देश में चल रहा है, उसकी चिता है।

अशोक गहलोत पर अब भी मुख्यमंत्री पद छोड़ने का दबाव

बुधवार को गहलोत ने अपने आवास पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल सहित आधा दर्जन मंत्रियों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार, अशोक गहलोत पर अब भी मुख्यमंत्री पद छोड़ने का दबाव है। ऐसे में वे जोशी को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं। संवैधानिक पद पर होने के बावजूद मुख्यमंत्री निवास पर जाकर अधिकारिक रूप से बैठक में जोशी का शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब तक नहीं मिला नोटिस

कांग्रेस अनुशासन समिति ने मंगलवार को सीएम के विश्वस्त धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को नोटिस देकर दस दिन में सफाई मांगी है। लेकिन जोशी और राठौड़ ने कहा,उन्हे अब तक नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलेगा तो जवाब देंगे।

दो साल पहले गहलोत सरकार को गिराने का प्रयास

राठौड़ ने पायलट को गद्दार बताते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर दो साल पहले गहलोत सरकार को गिराने का प्रयास किया था। जोशी ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर पूरे प्रकरण को सही तरह से नहीं निपटाने का आरोप लगाया है। विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि अब वे धारीवाल और जोशी द्वारा आयोजित किसी बैठक में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि दोनों ने अपने पदों की गरिमा गिराई है।

बहुमत अभी भी अशोक गहलोत के पास

नागारिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सीएम से मिलने के बाद कहा, पायलट के पास 18 विधायक हैं। बहुमत अभी भी गहलोत के साथ हैं। वे इस्तीफा नहीं देंगे। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ की गहलोत से बात हुई है। वहीं पायलट दिल्ली में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पायलट की फोन पर बात हुई है।

गुढ़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत

होमगार्ड राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने लगातार दूसरे दिन धारीवाल को बुजुर्ग,मनारोगी बताते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इस बीच कोटा वक्फ कमेटी के उपाध्यक्ष अफरोज खान ने गुढ़ा के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष परिवाद पेश किया है। उन्होंने कहा कि गुढ़ा द्वारा अभद्र टिप्पणी करना कानूनी अपराध है।गुढ़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: MP Politics: कभी अशोक गहलोत की तरह अर्जुन सिंह ने भी की थी कांग्रेस आलाकमान के निर्देश की अनदेखी

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Crisis: पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, 3 मंत्रियों पर कार्रवाई की सिफारिश, गहलोत को लेकर कही यह बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.