विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BEST चुनाव में हार के बाद सीएम फडणवीस से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

Published: Thu, 21 Aug 2025 10:37 AM (IST)

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की जिससे सियासी अटकलें ...और पढ़ें

BEST चुनाव में हार के बाद सीएम फडणवीस मिलने पहुंचे राज ठाकरे। (फाइल फोटो)
BEST चुनाव में हार के बाद सीएम फडणवीस मिलने पहुंचे राज ठाकरे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने सीएम फडणवीस से की मुलाकात।
  2. बेस्ट सोसायटी चुनाव में हार के हार के बाद सीएम फडणवीस से मिलने पहुंचे राज ठाकरे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ समय से हलचल देखने को मिल रही है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

दरअसल, करीब 20 साल बाद एक साथ आए ठाकरे ब्रदर्स को पहले ही चुनाव में बुधवार को बड़ा झटका लगा। बता दें कि बेस्ट क्रेडिट सोसाइटी चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस की तरफ से समर्थित 'उत्कर्ष' पैनल को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके अगले दिन ही मनसे प्रमुख राज ठाकरे सीएम फडणवीस से मिलने पहुंचे हैं।

सीएम फडणवीस और राज ठाकरे की मुलाकात से हलचल तेज

बता दें कि गुरुवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र की राजनाति में कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

ध्यान देने योग्य बात है कि ये मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है जब पिछले दिन ही बेस्ट क्रेडिट सोसाइटी चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस को हार का सामना करना पड़ा। संयुक्त चुनावी मुकाबले में किसी को भी एक सीट भी ना मिल सकी।

सोसायटी चुनाव के राजनीतिकरण का सीएम ने लगाया आरोप

उल्लेखनीय है कि राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दोनों दलों पर "ठाकरे ब्रांड" के इर्द-गिर्द क्रेडिट सोसाइटी चुनावों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था।

इतना ही नहीं महाराष्ट्र में आने वाले समय में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'एकबार अकबर को मना सकते हैं, लेकिन इनको...', बॉम्बे HC में सुनवाई के दौरान किस पर भड़का जैन समुदाय?

यह भी पढ़ें: 'सड़क खामोश होती है तो संसद आवारा हो जाती है', उपराष्ट्रपति के लिए विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने की राहुल की तारीफ