Move to Jagran APP

कांग्रेस को बड़ा झटका, UP के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।

By Arti YadavEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 07:40 AM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 07:40 AM (IST)
कांग्रेस को बड़ा झटका, UP के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस को बड़ा झटका, UP के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली/लखनऊ, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में राजनीतिक गठजोड़ की कोशिश के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। इस्तीफा मंजूर होने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि नई नियुक्ति होने तक राजबब्बर को काम करते रहने के लिए कहा गया है।

prime article banner

दिल्ली अधिवेशन के बाद संगठन में होने वाले फेरबदल के मद्देनजर कई प्रदेशों के अध्यक्ष व प्रभारी बदले जाने हैं। राजबब्बर के त्याग पत्र को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। बता दें कि दिल्ली अधिवेशन में युवाओं को पार्टी में तरजीह देने का फैसला लिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के साथ प्रदेश प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद को बदलने की संभावना भी बढ़ गई है। 

सूत्रों के मुताबिक, यूपी कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष कोई 'ब्राह्मण चेहरा' होगा। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद राजेश मिश्र और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का नाम चर्चा में है। यही नहीं, यह भी चर्चा है कि एक अध्यक्ष और चार उपाध्यक्षों की तैनाती एक साथ कांग्रेस करेगी। चारों उपाध्यक्षों को अलग-अलग क्षेत्रों का प्रभार दिया जाएगा।

गोवा के अध्यक्ष ने भी पद छोड़ा
कांग्रेस के महाअधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण से प्रेरित होकर गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम नाइक ने इस्तीफा दे दिया है। राहुल ने कहा था कि युवा पीढ़ी को नेतृत्व संभालने के लिए आगे आना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.