Move to Jagran APP

फेसबुक डाटा लीक मामला: राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, BJP को बताया-‘झूठ की फैक्टरी’

राहुल गांधी ने मामले में भापजा पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में भाजपा को झूठ तैयार करने वाली फैक्टरी बताया है।

By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 09:36 AM (IST)
फेसबुक डाटा लीक मामला: राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, BJP को बताया-‘झूठ की फैक्टरी’
फेसबुक डाटा लीक मामला: राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, BJP को बताया-‘झूठ की फैक्टरी’

नई दिल्ली, (आइएनएस)। फेसबुक डेटा लीक मामले में भारत की राजनीति भी गरमाती हुई नजर आ रही है। इस मामले के देश में आते ही राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुटे हैं कि किसने फेसबुक डेटा का इस्तेमाल किया और किसने नहीं। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मामले में भापजा पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में भाजपा को झूठ तैयार करने वाली फैक्टरी बताया है।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा झूठ तैयार करने वाली फैक्टरी है। एक पत्रकार ने इस खबर को ब्रेक किया कि कैसे कैम्ब्रिज एनालिटिका को 2012 में कांग्रेस को हराने के लिए भुगतान किया गया और अब भाजपा अपने केंद्रिय मंत्रियों को झूठ बोलने में लगा दिया है। साथ ही सीए के साथ कांग्रेस के जुड़ने की झूठी खबर फैला रहे हैं।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक समाचार वेबसाइट की की खबर लगाई थी - भंडाफोड़ करने वाले ने कैंब्रिज एनालिटिका के भाजपा के साथ संबंध होने का खुलासा किया। यह भी खबर आई है कि 2012 के चुनाव में गुजरात में कांग्रेस के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया गया था।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने इस मामले में गुरुवार को भी भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने इराक में 39 भारतीयों की हत्या पर अपने झूठ से ध्यान भटकाने के लिए डेटा लीक मामले को उछाल रही है।

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर कैंब्रिज एनालिटिका की सेवाएं लेने के सवालों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी का पूरा सोशल मीडिया अभियान कैंब्रिज एनालिटिका की मदद से चलाया गया है। हालांकि, कांग्रेस इन आरोपों को लगातार खारिज कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.