Move to Jagran APP

Hathras Case: राहुल की हाथरस के पीड़ित परिवार से मुलाकात, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। राहुल ने कहा कि हाथरस पीड़िता के परिवार के साथ हुए अन्याय की सच्चाई हर हिंदुस्तानी के लिए जानना बहुत जरूरी है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 08:23 AM (IST)
Hathras Case: राहुल की हाथरस के पीड़ित परिवार से मुलाकात, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली, आइएएनएस। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले दिनों हाथरस में पीडि़त परिवार से मुलाकात के दौरान तैयार वीडियो मीडिया को जारी किया। वीडियो में राहुल, ज्यादती की शिकार युवती के स्वजन को डरकर गांव छोड़ने से मना करते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने पीडि़त परिवार से यह भी कहा कि बूलगढ़ी आने का उनका मकसद परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

loksabha election banner

राहुल गांधी ने ट्विटर पर 5 मिनट 41 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए यूपी सरकार पर भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि देखिए, हाथरस पीड़िता के परिवार को यूपी सरकार के कैसे-कैसे शोषण और अत्याचार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आगे लिखा कि हाथरस पीड़िता के परिवार के साथ हुए अन्याय की सच्चाई हर हिंदुस्तानी के लिए जानना बहुत जरूरी है।

उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि हाथरस मामले और कृषि कानूनों को लेकर राहुल और प्रियंका के सड़क पर उतरने से देश में विपक्षी एकता का माहौल बन रहा है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी नियुक्त हुए शुक्ला ने यह भी कहा कि उन्हें आनंद शर्मा समेत प्रदेश के सभी वरिष्ठ पार्टी नेताओं का सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष की जो भूमिका है वो कांग्रेस निभा रही है। प्रियंका लगातार सक्रिय हैं। प्रदेश में अगर कोई सक्रिय है तो वो कांग्रेस है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथरस और पंजाब-हरियाणा के दौरों का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं। विपक्ष की तरफ से उनकी आवाज ही सुनाई दे रही है।                                                                                        


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.