'Make in India' पर तंज कस रहे थे राहुल गांधी, लेकिन फिर कही ऐसी बात की बनने लगे memes, देखें Video
राहुल गांधी Make in India पर प्रहार कर रहे थे। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि वह बेशक तंजिया लहजे में वार कर रहे हो लेकिन जब भी उनकी कही हुई बातों पर मीम्स बन जाएंगे।
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आते रहे है। वहीं, कई बार सोशल मीडिया यूजर्स उनके बयान को तोड़मरोड़ कर मीम्स(memes) बनाने लग जाते हैं। इस बार भी उनके साथ यह ही हुआ है। वह हाल में ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष छुट्टी मनाने बैंकॉक चले गए थे, जिसे लेकर उनपर सवाल भी खड़े हुए। जहां भारत आते ही उन्होंने अपने हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यक्रम भी स्पष्ट किए। इसके मद्देनजर ही वह महाराष्ट्र के लातूर में एक बयान दिया, जहां उस बयान पर मीम्स बनने लग गए।
राहुल गांधी उस दौरान 'Make in India'पर प्रहार कर रहे थे। हालांकि, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि वह बेशक तंजिया लहजे में वार कर रहे हो, लेकिन जब भी उनकी कही हुई बातों पर मीम्स वायरल होने लगेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए लातूर जिले के औसा में रैली को संबोधित कर रहे राहुल केंद्र सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा। केंद्र और राज्य सरकार पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि मेड इन चाइना पॉलिसी भारतीय युवाओं की नौकरियां खत्म कर रही है। इस दौरान उन्होंने 'मेक इन इंडिया' को खत्तम, बाई-बाई, टाटा, गुड बाई, गया। ऐसा कहा।
चांद पर जाना अच्छी बात है, चांद पर दो दिन में नहीं पहुंचा गया। उसमें सालों की मेहनत है। मगर, चांद पर पहुंचने से भूखे को रोटी नहीं मिलेगी, उसके लिए रोजगार देना पड़ेगा। रोजगार की बात करनी पड़ेगी : श्री @RahulGandhi #RahulLaiBhari pic.twitter.com/6JHcswfoF2 — Congress (@INCIndia) October 13, 2019
राहुल गांधी की कही इस बात पर सोशल मीडिया पर लोग मीम्स बनाने लगे। इनमें से कुछ मीम्स तो बेहद ही मजेदार हैं।
msg *salary credited*
after 2 days: pic.twitter.com/9ujGEwc0X1— 🐇 (@firkey_) October 13, 2019
When you have fever and you search symptoms on Google.
Google be like :~ pic.twitter.com/0BYIqHXp7K— HowDareYou (@maza_kiya) October 14, 2019
Gambhir: Bhai mera career...
Dhoni: pic.twitter.com/1WU0jj5Wkr— Chota Don (@choga_don) October 13, 2019
Sunday? pic.twitter.com/xHegiGxh2g — Shash (@pokershash) October 13, 2019
After last exampic.twitter.com/LcALIqJE5E — Rishabh Srivastava (@AskRishabh) October 13, 2019
बता दें कि 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि चीनी उद्योगों ने भारत को तबाह कर दिया है, जो इस देश में नौकरियों को खत्म कर रही है। देश में युवाओं के लिए कोई उम्मीद नहीं है। देश में 45 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 2000 कारखाने बंद हुए हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर बर्बाद हो गया। सारे उद्योग चौपट हुए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इसके बारे में एक शब्द नहीं बोलते हैं।