Move to Jagran APP

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार, राहुल गांधी ने श्रंगेरी मठ के दर्शन किए

कांग्रेस अध्यक्ष चिकमंगलूर और हसन में जनसभाओं को संबोधिक करेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने कार्यक्रमों की जानकारी दी।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 05:07 PM (IST)
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार, राहुल गांधी ने श्रंगेरी मठ के दर्शन किए
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार, राहुल गांधी ने श्रंगेरी मठ के दर्शन किए

चिकमंगलूर (कर्नाटक),एएनआई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान बुधवार को उन्होंने प्रसिद्ध श्रंगेरी मठ के दर्शन किए। उनके साथ तमाम स्थानीय नेता मौजूद रहे। याद रहे कर्नाटक में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। साथ ही राहुल गांधी ने मठ में स्थित राजीव गांधी संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष चिकमंगलूर और हसन में जनसभाओं को संबोधिक करेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने कार्यक्रमों की जानकारी दी।

राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए होनेवाले चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस और भारतीत जनता पार्टी जैसे राष्ट्रीय दलों के नेताओं का राज्य का दौरा कर रहे हैं।एक तरफ कांग्रेस राज्य में अपनी सत्ता बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा दक्षिण में पहला राज्य फतह करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने साल 2013 में भाजपा से सत्ता छीन ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.