Move to Jagran APP

राहुल गांधी का कड़ा प्रहार, बोले- 'आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को बताया देशभक्त' अब साध्वी प्रज्ञा ने दी सफाई

राहुल गांधी ने लिखा कि प्रज्ञा का बयान भारत की संसद के इतिहास में ये एक दुखद दिन है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 12:38 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 12:47 PM (IST)
राहुल गांधी का कड़ा प्रहार, बोले- 'आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को बताया देशभक्त' अब साध्वी प्रज्ञा ने दी सफाई
राहुल गांधी का कड़ा प्रहार, बोले- 'आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को बताया देशभक्त' अब साध्वी प्रज्ञा ने दी सफाई

नई दिल्ली, एजेंसी। भोपाल से लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा लोकसभा में बुधवार को दिए गए नाथूराम गोडसे पर बयान से माहौल गर्माया हुआ है। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर भाजपा भी साध्वी प्रज्ञा पर कार्रवाई कर चुकी है। अब जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए उनपर हमला बोला है। राहुल गांधी ने लिखा, 'आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त बताया', भारत की संसद के इतिहास में ये एक दुखद दिन है। बता दें कि जैसे ही गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस की ओर से इस विषय पर काफी हंगामा किया गया। कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट भी कर दिया।

loksabha election banner

हालांकि, यहां आपको बता कि पहले भी और अभी भी साध्वी प्रज्ञा अपने बयान पर बचाव करती नजर आ रहीं हैं। उनके द्वारा पहले इसपर सफाई दी जा चुकी है, जहां अब एक बार फिर उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने बात रखी। उन्होंने इसे साफ झठ बताया। उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी झूठ का बबंडर इतना गहरा होता है कि दिन मे भी रात लगने लगती है, लेकिन सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता पलभर के बबंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने उधम सिंह का अपमान नहीं सहा बस।

प्रज्ञा ठाकुर ने दी थी सफाई

आपको बता दें कि लोकसभा में बुधवार को बहस के दौरान कथित तौर पर नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहकर बचाव करने के विवाद पर प्रज्ञा ठाकुर ने सफाई भी दी थी। भोपाल से भाजपा सांसद ने कहा था कि उन्होंने गोडसे नहीं, उधम सिंह का जिक्र आने पर ए. राजा को टोका था।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि सदन में चर्चा के दौरान ए. राजा ऐसा बताने की कोशिश कर रहे थे जैसे सभी देशभक्त देश के दुश्मन और आतंकवादी हों। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी और ए. राजा देशभक्त उधम सिंह के बारे में बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उधम सिंह ने जालियावाला बाग हत्याकांड के बाद जनरल डायर की हत्या से पहले 20 सालों तक उसके प्रति रंजिश पाल रखी थी। जब राजा ने बोलना जारी रखा तो मैंने टोकते हुए कहा कि देशभक्तों का नाम मत लीजिए।

प्रज्ञा ने दावा किया कि उनका बयान गोडसे के लिए नहीं था। उन्होंने कहा कि यह नाथूराम गोडसे के लिए नहीं था। मैंने उन्हें तब टोका जब उन्होंने उधम सिंह का नाम लिया।

भाजपा और RSS के मन की बात प्रज्ञा ठाकुर ने की

इससे पहले भी गुरुवार सुबह राहुल गांधी ने संसद में प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'वह जो कह रही हैं, वही भाजपा और आरएसएस के मन में है। मैं क्या कह सकता हूं? इसे छिपाया नहीं जा सकता। मुझे उस महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करके अपना समय बर्बाद करने की कोई जरूरत नहीं है।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.