अभी भी राजनीति में परिपक्व नहीं हुए राहुल गांधी, प्रियंका अधिक सक्षम
वर्ष 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के सत्ता में आने के बाद पंकज शंकर को दूरदर्शन में सलाहकार नियुक्त किया गया था।
नई दिल्ली, आइएएनएस। राहुल गांधी को राजनीति करते भले ही 15 साल हो गए हों, लेकिन अभी भी वह पूरी तरह परिपक्व नहीं हुए हैं। यह बात उनके पूर्व सहयोगी रहे पंकज शंकर ने शनिवार को कही।
राहुल का राजनीति में कोई योगदान नहीं
उन्होंने कहा कि राहुल का राजनीति में कोई योगदान नहीं है। उन्होंने पार्टी और उसके युवा संगठन को बर्बाद कर दिया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा में दो अंकों में सिमट गई। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष रहते समय उनके मीडिया मामले देखने वाले पंकज ने कहा कि वे राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वे पार्टी को आईना दिखाना चाहते हैं।
राहुल के मुकाबले प्रियंका अधिक सक्षम
भविष्य के नेताओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इसकी कोई कमी नहीं है। राहुल के मुकाबले प्रियंका अधिक सक्षम हैं। वह उन्हें अमेठी ले गई थीं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार रहे पंकज ने कहा कि मेरी राहुल के खिलाफ कोई व्यक्तिगत दुर्भावना नहीं है, लेकिन मेरा यह पक्के तौर पर मानना है कि पार्टी का नेतृत्व करने की उनमें क्षमता नहीं है। बता दें कि वर्ष 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के सत्ता में आने के बाद पंकज शंकर को दूरदर्शन में सलाहकार नियुक्त किया गया था।